दीपोत्सव की आभा से ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन दमक रही है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से नगर जगमग होने लगता है। इस रोशनी के बीच शुक्रवार शाम को जब यमुना मैया के तट पर सैकड़ों दीये जलाए तो विधवा महिलाओं के सूने जीवन में खुशियों के दीप जगमगा उठे।