मथुरा में अब शनिवार और रविवार को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज के दर्शन भक्त नहीं कर पाएंगे। सप्ताह के आखिरी दोनों दिन द्वारिकाधीश मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार के वीकेंड लॉकडाउन के आदेश को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। लॉकडाउन के अग्रिम आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।