नगर आयुक्त पर महिला पार्षद ने चलाई चप्पल
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने महिला पार्षद को बैठने के लिए कहा। इससे महिला पार्षद झल्ला गईं और उन्होंने नगर आयुक्त को बुरा-भला कहते हुए उन पर चप्पल चला दी। महिला पार्षद के इस व्यवहार का पास मौजूद स्टेनो आदि ने विरोध किया तो चप्पल स्टेनो को जा लगी। बाद में अन्य पार्षद भी महिला पार्षद के समर्थन में आ गए और जमकर हंगामा किया। लगभग सभी पार्षदों ने महापौर, नगर आयुक्त और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश को घेर लिया। मामला बढ़ते देख नगर आयुक्त ने पुलिस को सूचित किया।