आगरा में शुक्रवार रात को 124 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलों ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 24 घंटे के अंदर 82.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मई के महीने में इससे पहले कभी इतनी बारिश नहीं दर्ज की गई थी। इससे पहले 1991 में आंधी के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई थी। तब 55 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
देवरी रोड पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात बारिश और ओलों के बाद पूरी रात कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। सुबह भी रिमझिम हुई, जिससे पूरे शहर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश से जलभराव और आंधी से गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
4 of 5
स्कूल परिसर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सात सालों में ऐसा रहा है मई का मौसम
साल - बारिश
2014 - 6.5 मिमी
2015 - 13.4 मिमी
2016 - 15.8 मिमी
2017 - 20 मिमी
2018 - 20.2 मिमी
2019 - 14.7 मिमी
2020 - 82.4 मिमी
13 डिग्री लुढ़क गया पारा
शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। महज चार दिन पहले ही आगरा में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच में चल रहा था, लेकिन आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान 13 डिग्री नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। 24 घंटे के अंदर 82.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।