पूरे माह भीषण गर्मी से बेहाल करते हुए मार्च ने जाते-जाते 18 साल पुराना एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 18 साल पहले 22 मार्च 2004 को आगरा में तापमान 42.4 डिग्री तक रह चुका है। 18 साल बाद न केवल यह रिकॉर्ड टूटा, बल्कि प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1892 के बाद मार्च के माह में सबसे ज्यादा गर्म दिन अब तक वर्ष 2004 का 22 मार्च था। 130 वर्षों में अब मार्च महीने का सबसे ज्यादा तापमान 31 को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चार अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। नवरात्र पहली बार इतनी गर्मी में शुरू हो रहे हैं।
सलाह : गर्मी में शिकंजी, नारियल पानी लें
- दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पिएं।
- तरबूज, खरबूज, संतरा समेत रसदार फल खाएं।
- शिकंजी, नींबू पानी, नारियल पानी, ग्लूकोज डालकर पानी पिएं।
- सलाद में खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
- बच्चों को फास्ट फूड, पैक्ड फूड न खाने दें।
- सुबह नाश्ते और दोपहर में खाने के समय एक कटोरी दही जरूर लें।
- खाने में दाल, कोई हरी सब्जी, चपाती खाएं।
(जैसा कि जिला अस्पताल में डायटीशियन ललितेश शर्मा ने बताया)