बारिश में भींगते हुए जाता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा के ब्रज में पूरा सावन सूखा बीत रहा है। अब तक चारों सोमवार सूखे निकल गए। चौथे सोमवार तो मई-जून सी तेज गर्मी ने बेहाल कर दिया। केवल आगरा और मथुरा ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 33 में से 27 जिलों में बारिश सामान्य से आधी से भी कम है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। वहां 42 में से 8 जिलों में ही सामान्य से कम बारिश हुई बाकी 34 जिलों में बारिश खूब हुई।