फरवरी, मार्च के बाद अप्रैल भी दहक रहा है। आगरा में अप्रैल के शुरुआती चार दिन तापमान स्थिर रहने के बाद सोमवार को आसमान से अंगारे बरसे। पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे पर बांदा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। मंगलवार सुबह से गर्मी पड़ रहा है।