फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: साल के आखिरी दिन कोहरे में 'गुम' हुआ ताज, ठिठुरन से होगा नए साल का आगाज

Fri, 01 Jan 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके बर्फीली हवा से कांप रहे हैं। इस बीच साल के आखिरी दिन घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। आगरा में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरे शहर पर घने कोहरे की चादर तन गई। कोहरे में ताजमहल भी गुम हो गया। इसके कारण पर्यटक रॉयल गेट से ताजमहल के साथ सेल्फी नहीं खींच पाए। 11 बजे के बाद हल्की धूप खिली है, लेकिन सर्द हवा के कारण ठंड कम नहीं हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री था तो न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस तक आने के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कोहरा - फोटो : ANI
गुरुवार की सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद हल्की धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवा के कारण राहत नहीं मिली है। कोहरे के कारण हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते हुए चले। 
 

4 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के कारण पर्यटक रॉयल गेट से ताजमहल का दीदार नहीं कर सके। नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होगा। अगले तीन दिनों तक गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। सुबह-शाम कोहरा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बर्फीली हवा का प्रकोप जारी रहेगा। गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। नए साल पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें