फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: ब्रज में तनी कोहरे की चादर, ताजमहल भी हुआ 'गायब', शीतलहर से कांपे लोग

Wed, 13 Jan 2021 11:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में बुधवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते रहे। इधर, कोहरे में ताजमहल भी छिप गया। इससे रॉयल गेट से पर्यटक ताज के साथ सेल्फी नहीं खींच पाए। कोहरे के बीच शीतलहर शूल सी चुभ रही है।मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर जारी रहेगी और सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ दोपहर में आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
बस अड्डे के बाहर ठंड से बचाव के लिए चाय पीते यात्री (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ताजनगरी में धूप खिली थी, लेकिन शीतलहर से न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर आ गया। बुधवार की सुबह कोहरे ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। कोहरा इतना घना छाया कि 50 मीटर की दूरी का दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य रही। 

विज्ञापन

3 of 5
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर था जो 11 जनवरी को 7.6 डिग्री और 12 जनवरी को लुढ़क कर 5.4 डिग्री पर आ गया। महज दो दिनों के अंदर 6 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। 

4 of 5
कोहरे की चादर से ढका ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है, वहीं दोपहर में तेज खिली हुई धूप रहेगी। इस दौरान शीतलहर चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सप्रेसवे हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रहा कैंटर कोहरे के कारण डिवाइडर में टकरा कर सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें भरे कागज के रोल सड़क पर बिखर गए। इसके बाद पीछे से आ रहा कैंटर सड़क पर बिखरे कागज के रोल से टकरा कर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से वहां खड़ी पुलिस और जेपी ग्रुप की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कैंटर सवार क्लीनर घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें