ब्रज में बुधवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते रहे। इधर, कोहरे में ताजमहल भी छिप गया। इससे रॉयल गेट से पर्यटक ताज के साथ सेल्फी नहीं खींच पाए। कोहरे के बीच शीतलहर शूल सी चुभ रही है।मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर जारी रहेगी और सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ दोपहर में आसमान साफ रहेगा।