फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: आगरा में पांच डिग्री नीचे पहुंचा पारा, छूटी कंपकंपी, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से ठिठुरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के बाद सर्द हवा ने मैदानी इलाकों को कंपा दिया है। मंगलवार को आगरा में पहली बार कंपकंपी रही। दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सर्द हवा के आगे गुनगुनी धूप भी बेअसर हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी और सर्द हवा बरकरार रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शीत लहर से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया, वहीं रात में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे है। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में भी दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच बना रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आने के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गर्म कपड़े खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं दिन में पारा अब 20 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। सुबह धुंध और हल्का कोहरा बना रहेगा, लेकिन धूप खिलते ही धुंध से निजात मिलेगी। दिन में भी सर्द हवा चलती रहेगी।

4 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश का 7वां प्रदूषित शहर रहा आगरा
ताजनगरी में मंगलवार को प्रदूषण स्तर बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा देश का 15वां, प्रदेश का 7वां प्रदूषित शहर रहा। मंगलवार को आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर इंडेक्स क्वालिटी-एक्यूआई) 241 रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण सल्फर डाईऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से थोड़ी ज्यादा है, वहीं धूल कणों की मात्रा 4 गुना तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें