साल के आखिरी दिन ताजनगरी कोहरे के आगोश में लिपटी रही। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसमें दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई। ताजमहल पर सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहने से पर्यटकों को रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से यह नजर नहीं आ सका।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल टैंक से आगे जाने पर कोहरे की चादर से झांकता ताजमहल नजर आया। दोपहर 12 बजे के बाद ताजमहल पूरी तरह से नजर आया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक नए साल का आगाज बादल और बारिश के साथ हो सकता है। 5 जनवरी तक बूंदाबांदी और बारिश के साथ कड़ाके की सर्दी के आसार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी-नैनीताल से ठंडा रहा आगरा
गुरुवार को बर्फीली हवाओं का सितम इस कदर रहा कि आगरा पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंडा रहा। आगरा में दिन में पारा 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो नैनीताल में 18.8 डिग्री और मसूरी में 18 डिग्री तापमान रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान इन दोनों शहरों में आगरा से कम रहा। आगरा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में हरदोई सबसे सर्द शहर रहा, जहां दिन में पारा 14 डिग्री पर आ गया। ताजनगरी में सुबह कोहरा छाया रहा और दिन भर शीतलहर चली, जिससे दिन में पारा 17.8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 4 डिग्री नीचे है। इसी तरह रात में पारा 5 डिग्री पर है जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है।
4 of 5
आगरा में बारिश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
5 जनवरी तक बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों में बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिन में एक से दो बार तक बारिश के आसार हैं। कड़ाके की ठंड दिन में रहेगी, वहीं न्यूनतम तापमान में इजाफा हो जाएगा, लेकिन बारिश के कारण गलन, ठिठुरन बढ़ जाएगी।