फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: और गिरेगा पारा...कल से कोहरे के आसार, शीतलहर से छूटी कंपकपी

Thu, 17 Dec 2020 10:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गर्म कपड़ों में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके ठिठुर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शुक्रवार से रविवार तक सुबह कोहरे का अनुमान जताया है। गुरुवार की सुबह शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
गर्म कपड़ों में ताजमहल पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। दोपहर में गुनगुनी धूप सेंकने आए लोगों को शीतलहर परेशान कर रही है। सर्द हवाओं के आगे धूप भी बेअसर है, वहीं टंकी का पानी बर्फ की तरह से होने लगा। बेहद ठंडा पानी शरीर सुन्न करने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में छाया कोहरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। आने वाले दिनों में शीतलहर परेशान करेगी, वहीं अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

4 of 5
ठंड से ठिठुरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल से अधिकतम तापमान ज्यादा
पिछले साल 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश का छठवां प्रदूषित शहर रहा आगरा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार बुधवार को आगरा का प्रदूषण स्तर बढ़ गया। ताजनगरी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 280 रहा। इसमें कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा में इजाफा हुआ है, वहीं पार्टिकुलेट मैटर भी बढ़ा है। कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 18 गुना ज्यादा रही। धूल कणों की मात्रा सामान्य से 5-6 गुना के बीच बनी रही। देश में आगरा 13वां प्रदूषित शहर रहा, वहीं प्रदेश के प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा छठे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें