फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: सर्दी में बूंदाबांदी से कांपी ताजनगरी, बादलों में छिपा सूरज

Sat, 02 Jan 2021 12:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में आज का मौसम: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 के दूसरे दिन सर्दी में बूंदाबांदी होने से ठिठुरन और बढ़ गई है। शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। दोपहर 12 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे लोग कांपते दिखाई दिए। इससे पूर्व नए साल का पहला दिन आगरा में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यह पहाड़ी शहरों शिमला और मसूरी से भी ज्यादा सर्द रहा। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान महज दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और मसूरी में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों से मैदानों के लिए चल रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा के कारण आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे सर्द शहर रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर लखनऊ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में आज का मौसम: कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण शून्य रही दृश्यता 
शुक्रवार को आगरा न केवल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, बल्कि कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। साल की पहली सुबह शहर में कोहरे की चादर छाई रही, जिस वजह से हाईवे और आगरा किला, छावनी क्षेत्र, ताजमहल के पास कोहरा घना बना रहा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे। कुबेरपुर से लेकर मैनपुरी तक पूरे हाईवे पर शून्य दृश्यता के कारण वाहन बेहद धीमी चाल से चल सके।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में आज का मौसम: कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पांच डिग्री तक लुढ़क गया तापमान
शुक्रवार को ताजनगरी में तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। दिन में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान 3 डिग्री कम हो गया।
 

4 of 5
आगरा में आज का मौसम: गर्म कपड़ों में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
सर्दी की मार, रहेगी बरकरार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक सर्दी की मार बरकरार रहेगी। पांच जनवरी तक बारिश के आसार हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी और दिन में तापमान दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा बादलों के छाने के बाद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सबसे सर्द शहर
शहर                               न्यूनतम तापमान
लखनऊ                              0.5 डिग्री
आगरा                               2.0 डिग्री
शाहजहांपुर                           2.0 डिग्री
फुर्सतगंज                             2.6 डिग्री
कानपुर                              2.8 डिग्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें