आगरा में बुधवार को चंद मिनटों की बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी। वाहन पानी में डूब गए, तो सड़कों से लेकर दुकानों तक में जलभराव हो गया। रात तक व्यापारी दुकानों में से पानी निकालने जुटाने रहे।
आगरा में चंद मिनटों की बारिश बुधवार दोपहर में हुई, लेकिन नाले चोक होने और सीएम ग्रिड के काम के दौरान नाले बंद कर देने से दिल्ली गेट और एमजी रोड पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को घंटों तक जूझना पड़ा। दिल्ली गेट के गोवर्धन होटल की पार्किंग में नाले का गंदा पानी भर गया, जिसमें कारें और बाइक डूब गईं, वहीं बाग फरजाना रोड की दुकानों में भी पानी भर गया, जिसे रात तक दुकानदार निकालने में जुटे रहे। एमजी रोड, टेढ़ी बगिया, खेरिया मोड़ और कैलाशपुरी की ओर जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश में डूबी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महज 15 मिनट की बारिश ने हजारों लोगों को जलभराव से परेशान कर दिया। दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में नाले के अंदर से पाइप निकालने के कारण पानी रुक गया और गोवर्धन होटल में भर गया। यहां पुष्पांजलि अस्पताल के पास पहले ही नाला चोक पड़ा है। ऐसे में बाग फरजाना रोड की दुकानों पर नाले का गंदा पानी भर गया।
विज्ञापन
3 of 5
दुकानों में घुसा बारिश का पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से लोग आगे बढ़े तो एमजी रोड पर सूरसदन से हरीपर्वत के बीच ऊबड़-खाबड़ सड़क पर एक फीट तक पानी भर जाने से मुश्किल में आ गए। खेरिया मोड़, राजपुर चुंगी, वीआईपी रोड, बसई, इंद्रापुरम, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार रोड पर पानी भरा रहा। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि पुष्पांजलि नाला पूरी तरह से चोक है।
4 of 5
दुकानों में घुसा पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी सफाई की जगह इसे दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड के काम में बंद कर दिया गया। नामित पार्षद संजय राय ने बताया कि नाले के अंदर से पीवीसी पाइपों को निकाला गया है। इससे प्रवाह रुक गया है। यही वजह रही कि पूरा पानी दुकानों और सड़कों पर भर गया।
कचरा हटवाने, पंप से पानी निकालने का दावा
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने दावा किया कि पंप लगाकर पानी निकलवाया गया। नालों में जहां कचरा फंसा, वहां कर्मचारियों ने निकाल दिया, जिससे पानी तेजी से निकल गया। कंट्रोल रूम में सूचनाएं मिलने पर तत्काल कार्रवाई कराई गई।