फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश में नेशनल हाईवे पर भरा ढाई फुट तक पानी, छह घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

Tue, 12 Jul 2022 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
नेशनल हाईवे पर जाम और जलभराव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे मंगलवार को हुई बारिश में नहर में बदल गया। रुनकता से अरतौनी के बीच हाईवे की दोनों साइड की पूरी 6 लेन और दोनों सर्विस रोड पर दो से ढाई फुट तक जलभराव हो गया। दोपहर में तेज बारिश और नालों की सफाई न होने की वजह से हाईवे पर हुए जलभराव में कारें और दो पहिया वाहन बंद हो गए, जिससे जाम लगना शुरू हो गया। अपराह्न 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक हाईवे पर रुनकता से सिकंदरा के बीच दोनों साइड में जाम बना रहा। शाम को पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए, पर नाले चोक होने के कारण पानी फेंकने में नाकाम रहे। हजारों वाहनों के जाम में फंसने के कारण लोग परेशान रहे। जिन्हें रूट की जानकारी थी, वह रुनकता फ्लाईओवर के नीचे से अछनेरा होते हुए दक्षिणी बाईपास से कीठम से आगे हाईवे पर पहुंचे और जो अंजान थे वे जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
नेशनल हाईवे पर जाम और जलभराव - फोटो : अमर उजाला

5 किमी का रास्ता, 3 घंटे लगे

सिकंदरा के रहने वाले रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर में परिवार के साथ गुरुग्राम से आगरा आ रहा था, पर बारिश शुरू हो गई। फ्लाईओवर के नीचे ही जलभराव में गाड़ी फंस गई। शाम को बमुश्किल निकल सका हूं। महज 5 किमी की दूरी तय करने में 3 घंटे लग गए।
विज्ञापन

3 of 5
नेशनल हाईवे पर जाम और जलभराव - फोटो : अमर उजाला

हर बारिश में होती है समस्या

शास्त्रीपुरम निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि मथुरा मेले में जाना था, लेकिन रुनकता पर जाम में फंस गया। दो घंटे खराब हो गए। जैसे-तैसे रुनकता से अछनेरा होते हुए दक्षिणी बाईपास से हाईवे पर पहुंच सका। यह समस्या हर बारिश में होती है। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

4 of 5
नेशनल हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
 सिकंदरा के बीच दोनों साइड में जाम बना रहा, जिससे लोग परेशान दिखाई दिए। कुछ लोग खुद ही जाम खुलवाने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेशनल हाईवे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे पर बारिश के बाद ढाई फीट तक पानी भर गया, जिससे मार्ग नजर ही नहीं आ रहा था। लोग अंदाजे से वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें