फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग: कमला नगर में बर्बाद हुआ गंगाजल, भड़के लोग, पुलिस को दी विभाग के खिलाफ तहरीर

Mon, 24 May 2021 02:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: कमला नगर में सड़कों पर बहा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर स्थित टंकी से पानी की बर्बादी होने पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना में तहरीर दी है। इसे विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही माना है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर ने थाना कमला नगर में दी तहरीर में कहा है कि कमला नगर एफ ब्लॉक स्थित श्रीराम चौक के पास पानी की टंकी है। यह टंकी जल निगम संचालित करता है। इसमें सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।  इसे रोकने के लिए जल निगम की ओर से इंतजाम नहीं किए गए हैं। यह बर्बादी कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही से रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पानी की बर्बादी पर तहरीर दी गई है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
कमला नगर पुलिस से वार्ता करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तहरीर देने वालों में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, प्रदेश अध्यक्ष सचिन प्रताप सिंह भदौरिया,  महानगर अध्यक्ष मनीष पंडित, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ शंकर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विशाल एवं प्रदेश के प्रवक्ता बृजेश भदौरिया आदि शामिल रहे। 

4 of 5
आगरा: कमला नगर में सड़कों पर बहता गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कमला नगर पानी की टंकी से शनिवार की सुबह ओवरफ्लो होने से गंगाजल बर्बाद होता रहा। टंकी से गिरता पानी कई घंटे तक बर्बाद होकर सड़क पर बहता रहा, लेकिन ऑपरेटर को मोटर बंद करने का ख्याल नहीं आया। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद मोटर बंद की गई, तब तक लाखों लीटर गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया, वहीं शहर के दूसरे इलाकों शाहगंज, प्रकाश नगर, प्रेम नगर में लोग पानी की बूंद बूंद को तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: पाइपलाइन लीकेज होने से निकलता पानी - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज के लाड़ली कटरा में पानी की लाइन कट जाने के कारण तीन दिनों से पानी का संकट बना हुआ है, वहीं प्रेम नगर और प्रकाश नगर में भी पानी का प्रेशर नहीं पहुंचा। इससे लोगों को सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाना पड़ा। बिजली के बार बार गुल होने के कारण पंपिंग स्टेशनों की मोटरें बंद होते रहने से भी परेशानी हुई। 
ये भी पढ़ें-
आगरा: चुनाव में संक्रमण से मृत 46 कर्मियों की सूची, मदद सिर्फ तीन को, प्रशासन ने बीमार होने के बाद मौत नहीं मानीं
हमारे प्रधान जी: चुनाव बाद बनी गांव की नई सरकार, आदर्श ग्राम पंचायत बनाना नवनिर्वाचित प्रधान मीना का मकसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें