फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Agra: जलभराव से ताजनगरी का बुरा हाल, सड़कें हुईं लबालब, प्राचीन शिव मंदिर और घरों में भरा पानी

Sun, 10 Jul 2022 09:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी है। रविवार तड़के करीब चार बजे से गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके बाद सुबह छह बजे झमाझम बारिश हुई। जल निकासी न होने के कारण बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गईं हैं। घरों में भी एक फीट तक पानी भर गया है। शहर के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी एक फीट तक पानी भर गया है। बारिश से जहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली, तो वहीं जलभराव होने से आफत हो गई है। लोगों की नींद खुली तो घरों से पानी निकालने में जुटे गए। बकरीद पर शहर में जगह-जगह जलभराव होने से नमाजियों को काफी परेशानी हुई है। मुस्लिम समाज के लोग जलभराव से गुजर कर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। कई सड़कों पर गड्ढे होने से परेशानी और बढ़ गईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
बिजली घर चौराहे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शनिवार शाम से ही मौसम बदलने लगा था। बूंदाबांदी हुई, लेकिन रविवार तड़के चार बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सुबह छह बजे से झमाझम बारिश होने लगी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन जल निकासी न होने के कारण शहर की सूरत बिगड़ गई। सड़कों पर जलभराव हो गया। इतना ही नहीं प्राचीन शिवमंदिर और घरों में भी पानी भर गया। 

4 of 8
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज स्थित प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में एक फीट बारिश का पानी भर गया, जिससे सुबह-सुबह मंदिर आने वाले भक्तों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने मांग की है। 
विज्ञापन

5 of 8
शमशाबाद मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शहर के शमशाबाद मार्ग किनारे के बसे मोहल्लों में भी बारिश से बुरा हाल हो गया। नालों की सफाई न होने से यहां घरों में एक फीट तक पानी भर गया। शमशाबाद मार्ग पर पावन धाम मोड़ के पास जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

6 of 8
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शमशाबाद मार्ग निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई करने को बोलने पर नगर निगम कर्मचारी बोलते हैं कि नगर निगम लोगों से दुश्मनी नहीं लेगा तो ये किसका काम है। अब लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
घर में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
जलभराव के कारण लोगों की आफत हो गई है। सुबह-सुबह नींद खुलते ही लोग घरों से पानी निकालने में जुट गए। उमेश शर्मा ने कहा कि जलभराव की स्थिति में लोगों के घर में चूल्हा भी नहीं जल सकता। 
विज्ञापन

8 of 8
बिजलीघर के पास जीप में धक्का लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश से बिजलीघर चौराहा तो मानो जैसे नहर में तब्दील हो गया है। यहां सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। जलभराव के कारण बंद हुए वाहनों में लोग धक्का लगाते हुए दिखाई दिए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें