फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति को हर कदम पर दिखेगी भारतीय संस्कृति, दीवारें भी बोल उठेंगी- 'नमस्ते ट्रंप'

Sat, 22 Feb 2020 09:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
वॉल पेटिंग करता कलाकार - फोटो : Amar Ujala
आगरा में 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और उनकी पत्नी मेलानिया का अभूतपूर्व स्वागत होगा। लगभग तीन हजार कलाकार ब्रज की संस्कृति से ट्रंप को रूबरू कराएंगे तो उनके स्वागत में दीवारें भी बोल उठेंगी। खेरिया से ताज तक सड़क किनारे दीवारों को चित्रकारी से सजाया जा रहा है। 

विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में अधिकारीगण - फोटो : Amar Ujala
18 फरवरी को ट्रंप के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि ट्रंप का स्वागत उत्सव की तरह होना चाहिए। इसी के चलते प्रशासन ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में जी जान से जुटा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
वॉल पेटिंग - फोटो : Amar Ujala
खेरिया एयरपोर्ट पर चरकुला नृत्य...अजीत नगर में मयूर नृत्य.... माल रोड पर बरसाने की लठामार होली.... फूल सैयद पर फूलों की होली...। कुछ ऐसा ही नजारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल जाने के दौरान होगा।

4 of 6
वॉल पेटिंग करते कलाकार - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत में खेरिया से ताज तक पूरा रूट रंग-बिरंगा रहेगा। दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है। चौराहों को भी सजाया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप को हर कदम पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। किसी दीवार पर ट्रंप की तस्वीर के साथ अतिथि देव भव: का संदेश लिखा है तो किसी पर मोदी-ट्रंप की तस्वीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
लगभग 3000 कलाकार ब्रज की संस्कृति से ट्रंप को रूबरू कराएंगे। ट्रंप 24 फरवरी को दोपहर बाद साढ़े चार बजे आएंगे जबकि कलाकार सुबह ही अपने अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें