कोरोना काल में वृंदावन में रह रहीं पश्चिम बंगाल की विधवाओं ने कान्हा थीम पर सिल्क और कॉटन डिजाइनर मास्क तैयार किए हैं। सुलभ इंटरनेशनल संस्था ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर इन मास्क को वेबिनार के माध्यम से लांच किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि विधवा महिलाओं ने बड़े ही सेवाभाव से इन मास्क को बनाया है।