फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ: ऊर्जा मंत्री ने यमुना जल का किया पूजन, पुलिस लाइन में गंदे टेंट देखकर नाराज हुए पुलिस अफसर, तस्वीरें

Sat, 06 Feb 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: यमुना जल का पूजन करते श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ के लिए निर्माणाधीन ब्रह्मऋषि संत देवरहा बाबा घाट की सीढ़ियों तक शुक्रवार को यमुना जल पहुंच गया। इस मौके पर मेला क्षेत्र पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने यमुना पूजन किया। अधिकारियों से मेला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन कुंभ: यमुना जल की पूजा करते श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दोपहर बाद कुंभ मेला बैठक के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊर्जामंत्री श्रीकांत यहां पहुंचे। उन्होंने 16 फरवरी से आरंभ होने वाले मेला बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों से रूबरू होते हुए जल्द व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। कहा कि वसंत पंचमी से यमुनातट पर वैष्णव संतों का आध्यात्मिक संगम होने जा रहा है। चालीस दिनों तक संत महंत मोक्षदायिनी कालिंदी के तट पर भक्तिसाधना करेंगे। संतों के प्रवास में कोई कमी न रह जाए। इस दौरान उन्होंने संतों के साथ नवनिर्मित देवरहा घाट पर बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यमुना पूजन किया। अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को निर्देशित कर गंतव्य को रवाना हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन कुंभ में मेला स्थल का निरीक्षण करते श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा, मेयर मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त रविंद कुमार मांदड़, एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, नगर उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, उदयन शर्मा, विनीत शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, अंकित चतुर्वेदी, पवन हिंडोल, विक्रांत शर्मा, शिवकुमार रावत आदि मौजूद रहे। 

4 of 5
वृंदावन कुंभ मेला का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी आगरा अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में यमुना के तट पर आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला बैठक की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीजी आगरा जोन शुक्रवार को आईजी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा के इंतजामों को देखा। आग से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। मेला में निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पुराने और गंदे टेंट को देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। शुक्रवार को वृंदावन मेला स्थल पहुंचे एडीजी अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश ने 16 फरवरी से आयोजित होने कुंभ मेला बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले 14 फरवरी यहां आ रहे मुख्यमंत्री की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यमुना पर निर्माणाधीन घाट को भी देखा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन कुंभ मेला का निरीक्षण करते एडीजी व आईजी रेंज आगरा - फोटो : अमर उजाला
मेला नक्शा के अनुरूप सभी मेला मार्ग देखे। अग्निशमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेला में निर्माणाधीन थाने चौकी भी देखीं। इसके अलावा उन्होंने मेला की पुलिस लाइन का भी जायजा लिया। यहां सबसे अधिक नाराजगी जताई। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जा रहे टेंट की स्थिति को देखकर नाराज भी हुए। पुराने और गंदे टेंट के लिए ठेकेदार को बुलाकर डांट लगाई। इस दौरान एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। तदोपरांत उन्होंने कोतवाली की व्यवस्था भी देखीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें