फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: कोरोना की चिंता किए बगैर उमड़ती रही मतदाताओं की भीड़, हर बूथ पर लगीं कतारें

Thu, 29 Apr 2021 08:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। 'गांव की सरकार' चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कोरोना की चिंता किए बैगर हर बूथों पर मतदाता उमड़े। ज्यादातर बिना मास्क के दिखे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित दूरी का पालन भी नहीं किया गया। पूरे दिन अफसर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन के निर्देश देते रहे, लेकिन मतदाताओं ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह सात बजे से ही मतदाता घरों से निकलकर वोट डालने पहुंचने लगे। 10 बजे तक 15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदाता घरों से निकल कर अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर जम गए। इसके लिए उन्हें काफी लंबी लाइन लगानी पड़ी। दोपहर होने तक यह प्रतिशत बढ़ता हुआ तीन बजे तक 53 प्रतिशत तक हो गया। इसके बाद मतदान का प्रतिशत शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक तक हो गया। इस दौरान अधिकतर मतदान केन्द्रों पर ग्रामीणों ने कोविड की गाइडलाइन का ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन

3 of 6
महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
घूंघट की ओट से वोट की चोट
त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में महिलाओं का उत्साह किसी से कम नहीं रहा। कभी घर के बाहर बुजुर्गों को देखकर घूंघट कर बाहर निकलने वाली नारी शक्ति गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जोश के साथ निकली। सुबह़ सात बजे से ग्रामीण अंचल में मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइन पुरुषों की लाइन से कम नहीं दिखी। इसमें ज्यादातर महिलाओं ने वोट डाले। महिला मतदाता नीलम, रजनी व अंजली ने बताया कि गांव में एक समान विकास हो और समस्याओं को समाधान करने वाली सरकार को चुनने के लिए मतदान किया है।

4 of 6
बिना मास्क लगाकर बुजुर्ग मतदाता को लेकर आया युवक - फोटो : अमर उजाला
एक-एक वोट के लिए मचा रहा घमासान
पंचायत चुनाव में आखिर तक एक-एक वोट अपने पक्ष में डलवाने के लिए प्रत्याशियों ने पसीना बहाया। प्रत्याशियों के पास पहले से ही मतदाता सूची उपलब्ध थी। ऐसे में वह बूथ पर यह देखते रहे कि किसने वोट डाला है और किसने नहीं। वोटरों से पहले ही वह बातचीत कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने बाहर रह रहे वोटरों को बुला लिया। शहर में भी काफी ऐसे लोग रहे रहे हैं, जिनका वोट गांव में है। उन्हें प्रत्याशियों ने पहले ही गांव बुलाने के लिए वाहन भेज दिए। वोट डालने के बाद उन्हें वाहनों से घर तक छुड़वाया भी गया।
विज्ञापन

5 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ते ही नजर आईं। तमाम मतदान केंद्रों पर वोटर बिना मास्क के नजर आए। न ही मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ही मास्क नहीं लगा रखे थे। कोविड डेस्क भी नहीं थी। जबकि लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंस, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक ब्लॉक में बने हैं मतगणना केंद्र
ब्लॉक की मतगणना वृंदावन दास प्रकाशवती राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा, गोवर्धन ब्लॉक की डीएवी इंटर कॉलेज गोवर्धन, बलदेव ब्लॉक की डीएनवी कॉलेज निकट अवैरनी चौराहा, मथुरा सादाबाद मार्ग मथुरा, फरह ब्लॉक की पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह, चौमुंहा ब्लॉक की सर्वोदय महाविद्यालय चौमुंहा, छाता ब्लॉक की गांधी इंटर कॉलेज छाता, नंदगांव ब्लॉक की श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कॉलेज नंदगांव, मांट ब्लॉक की लोकमणि शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय मांट, नौहझील ब्लॉक की एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल बाजना रोड नौहझील तथा राया ब्लॉक की मतगणना नवीन उपमंडी समिति राया पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें