कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर के पट भी भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने 10 मई तक मंदिर के पट बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं प्राचीन केशवदेव मंदिर के पट पहले ही बंद हो चुके हैं। उधर, वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर के पट भी आम भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को आम भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो सके। गोविंद देव मंदिर, मदन मोहन मंदिर और श्रीरंगनाथ मंदिर में पहले से ही भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।