ताजमहल में प्रवेश के लिए टर्न स्टाइल गेट व्यवस्था शुरू हो गई है। फिलहाल टिकट स्कैन कर पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। जल्द ही मैगनेटिक क्वॉइन (सिक्का) से ताज में प्रवेश मिल सकेगा। ताजमहल पर यह नई व्यवस्था शुरुआती दिनों में तो सफल साबित होती दिख रही है। हालांकि पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि टर्न स्टाइल गेट व्यवस्था की असली परीक्षा पर्यटन सीजन यानी अक्टूबर से होगी।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल में टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण के लिए टर्न स्टाइल गेट बनाए गए हैं। शनिवार से इन्हीं गेटों से ताजमहल में प्रवेश दिया जा रहा है। एएसआई अधिकारियों का कहना है कि क्वॉइन सिस्टम को लागू करने से पहले कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में एक से दो दिन लग सकते हैं। इसके बाद से ही क्वॉइन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
टर्न स्टाइल गेट का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
क्वॉइन के लिए टर्न स्टाइल गेट पर बॉक्स लगाए गए हैं। क्वॉइन से प्रवेश करने पर पर्यटक को ताजमहल के भीतर तीन घंटे ही रुकने दिया जाएगा। अगर पर्यटक को तीन घंटे के बाद भी ताज में रुकना है तो उसे क्वॉइन को रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए ताज के परिसर में रॉयल गेट पर काउंटर लगेंगे।
4 of 6
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करता पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों को नीला क्वॉइन, भारतीयों को ग्रे और सार्क देशों के पर्यटकों को पीला कॉइन दिया जाएगा। पांच साल तक के बच्चों का जीरो वैल्यू का टिकट जारी रहेगा। उधर, इस सिस्टम के लागू होने के बाद एएसआई और सीआईएसएफ के कर्मचारियों की ड्यूटी प्वाइंट भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल का मुख्य गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का टिकट परिसर के अंदर काउंटर पर भी दिया जा रहा है। पर्यटक टिकट खिड़की से भी मुख्य मकबरे या गुंबद का टिकट ले सकते हैं।
टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
रविवार, सोमवार को पर्यटकों के टिकट का बार कोड चेक करके टर्न स्टाइल गेट से ताजमहल में प्रवेश दिया गया। इसमें महज एक मिनट का समय लग रहा था। यह प्रयोग सफल रहा है। पर्यटकों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ा।