अगर आप ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। यह साबित करके दिखाया है आगरा के कागारौल की प्रियंका वर्मा ने। प्रसव के आठ घंटे के बाद ही वो डीएलएड (बीटीसी) की परीक्षा देने पहुंच गईं। दर्द सहते हुए, बिना कुछ खाए, एक नहीं बल्कि तीनों पाली की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र का स्टाफ छात्रा के साहस को देखकर दंग था। सभी ने उसके हौसले को सलाम किया।
विज्ञापन
2 of 6
प्रसव के बाद परीक्षा देती प्रियंका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
डीएलएड वर्ष-2017 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जून से शुरू हुईं। पहले दिन दो पाली में परीक्षा हुई। प्रियंका वर्मा ने शुक्रवार को भी दोनों पाली की परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। परिवार के लोगों ने कोठी मीना बाजार के पास स्थित शॉक्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
3 of 6
प्रियंका की गोद में नवजात और साथ में उसके ससुरालवाले
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब सवा एक बजे प्रियंका ने बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने चिकित्सक और परिवार के लोगों से परीक्षा देने की इच्छा जताई। पहले तो परिवार के लोग सहमत नहीं थे, लेकिन प्रियंका के जज्बे को देखते हुए सभी तैयार हो गए। चिकित्सक ने कुछ एहतियात बरतने को कहा।
4 of 6
प्रसव के बाद परीक्षा देती प्रियंका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका सुबह 10 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र एनसी वैदिक इंटर कॉलेज पहुंच गईं। उनके साथ उनकी सास इंद्रा देवी, देवरानी डौली सोनी, देवर विपिन सोनी भी थे। परिवार के लोग स्टाफ के आवास में रुके। प्रियंका हर पाली की परीक्षा के बाद कुछ देर वहीं आराम कर रही थीं। कॉलेज प्रशासन ने भी हर 10 से 15 मिनट में हाल पूछा। प्रियंका ने सुबह 10 से 11 बजे, दोपहर 12 से 01 बजे और दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा दी। इसके बाद घर गईं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका की गोद में नवजात को दुलारती सास और देवरानी
- फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. कल्याणी दीक्षित ने बताया कि सामान्य प्रसव के बाद भी कम से कम 48 घंटे आराम की जरूरत होती है। छात्रा का जज्बा है कि वो आठ घंटे बाद ही परीक्षा देने पहुंच गई। एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा कि ऐसी बेटी को नमन करता हूं। यह बेटी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए।
प्रियंका वर्मा ने तीसरी बेटी को जन्म दिया है। पहली बेटी हर्षिता कक्षा यूकेजी, दूसरी बेटी नव्या कक्षा एलकेजी में है। प्रियंका के पति यतेंद्र सोनी की कागारौल में ज्वेलरी की दुकान है। प्रियंका ने बताया कि उनके ससुराल के लोग बहुत अच्छे हैं, पढ़ाई करा रहे हैं। इस फैसले में भी साथ दिया। इससे एक वर्ष बर्बाद होने से बच गया। अब सोमवार को परीक्षा है।