फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: ब्रज में बुखार का प्रकोप, डेंगू और वायरल से 12 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में सबसे अधिक सात ने तोड़ा दम

Tue, 21 Sep 2021 07:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा मंडल में डेंगू वायरल फीवर: बच्चे की मौत के बाद रोतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को फिरोजाबाद में सात, कासगंज में दो, मैनपुरी, आगरा और मथुरा में एक-एकमौत हो गई। फिरोजाबाद के हिमांयूपुर निवासी करन (16) अवधेश की सौ शैय्या अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गढ़ी तिवारी में गोलू (11) पुत्र पप्पू, रसूलपुर में कालीचरन (60) पुत्र रामभरोसे, धनीराम (70) पुत्र रामदयाल और रोशनी (28) पुत्री सियाराम की भी मौत हो गई। खैरगढ़ के कनवारा निवासी शबनम (18) पुत्री महेंद्र सिंह, पिंकी (22) पुत्री ज्वाला की भी बुखार से मौत हो गई। कासगंज के गनेशपुर निवासी आलिया (7 माह) पुत्री मोहम्मद मारूफ व पटियाली क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य के बहोरा में नेकसू (55) पुत्र हेतराम की बुखार से मौत हो गई। मैनपुरी के गढ़िया जैन निवासी श्याम कुमार की पत्नी उमा देवी (42) की बुखार से आगरा में मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
बेचों पर मरीजों का इलाज - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ईशापुर में बुखार से अभिषेक सैनी (20) की मौत हो गई। वहीं, आगरा के खंदौली ब्लाक स्थित खड़िया गांव निवासी ब्रजेश कुशवाह की एक वर्ष की पुत्री जिव्या की तेज बुखार से मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
जिव्या की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुखार से खड़िया गांव में एक और बच्ची की मौत
खंदौली क्षेत्र के ग्राम खड़िया में बुखार से रविवार की रात एक वर्ष की बालिका जिव्या की मौत हो गई। उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी अस्पताल से उपचार करा रहे थे। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी गांव की सात वर्षीय बालिका मोहिनी की मौत हुई थी। अब भी यहां कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। पांच दिनों में दो बालिकाओं की मौत से गांव में दहशत भी है। खड़िया गांव निवासी ब्रजेश कुशवाह ने बताया कि उसकी एक वर्ष की पुत्री जिव्या को दो दिनों से बुखार था। जिसका आगरा एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। रविवार की रात अचानक तेज बुखार होने पर वह बेटी को लेकर आगरा जा रहा था। रास्ते में ही मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र खंदौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव में फिर से शिविर लगाकर बीमारों का इलाज किया जाएगा।

4 of 6
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 191 में डेंगू की पुष्टि पर भर्ती किए महज 67
फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटें में कराई गई 517 सैंपलों की जांच में 191 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। हालांकि महज 67 मरीजों को भर्ती किया गया है। अब सौ शैय्या अस्पताल में कुल मरीजों की संख्या 255 हो गई है। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती होने में दिक्कत आने पर निजी अस्पतालों और मोहल्ले के क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ लगी है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिरोजाबाद: ओपीडी में आए मरीज - फोटो : अमर उजाला
शासन से आई टीम के निरीक्षण के बाद सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या घट रही है। सौ शैय्या अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सक मरीज को भर्ती करने के बजाए अधिक दवा देकर घर भेजने पर जोर दे रहे हैं। बहुत ही गंभीर हालत होने पर ही मरीज को भर्ती किया जा रहा है। वहीं पहले से भर्ती मरीजों की प्लेटलेट्स 80 हजार पर पहुंचने पर उनकी छुट्टी की जा रही है। इधर, निजी चिकित्सकों की क्लीनिक खुलने के बाद मरीज यहां पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मरीज के वाहन को भी सौ शैय्या अस्पताल तक नहीं पहुंचने दे रही पुलिस
सौ शैय्या अस्पताल में मंडलायुक्त के सामने हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी अस्पताल से काफी दूर ही वाहनों को रोक लेते हैं। ऐसे में परिजन बच्चों को गोद में उठाकर या कंधे पर उठाकर सौ शैय्या अस्पताल के अंदर तक ले जाते हैं। अकेले बीमार बच्चे को लेकर पहुंचने वाले तीमारदार को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।


यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा: मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई बोगियां पलटीं, चार बच्चे दबे, एक की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें