फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो टुकड़ों में युवक का शव मिलने का मामला गर्माया, सखी बाबा की कुटिया में तोड़फोड़

Wed, 07 Sep 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज तलहटी से दो टुकड़ों में बरामद हुए युवक के शव का मामला पुलिस के लिए संकट बनता जा रहा है। अब नागा साधु पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। इसे लेकर मंगलवार को माहौल गरमा गया। आन्यौर-भीम नगर के सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के साथ गिरिराज तलहटी स्थित घटना स्थल के समीप साधु की कुटिया पर पहुंच गए। वहां तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को खदेड़ा। पुलिस ने आन्यौर के पूर्व प्रधान की मौजूदगी में कुटिया का भ्रमण किया। 

बता दें कि चार सितंबर को गिरिराज तलहटी में रौदास (19) पुत्र भगवान सिंह निवासी आन्यौर का शव दो टुकड़ों में पुलिस ने बरामद किया था। इस प्रकरण में चौकी प्रभारी निलंबित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने घटना स्थल के समीप बनी कुटिया में साधना करने वाले सखी बाबा पर युवक की हत्या के आरोप लगाते हुए मंगलवार को सखी बाबा की कुटिया पर तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
साधु की कुटिया में तोड़फोड़ हुई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने सखी बाबा की कुटिया में जांच की। हालांकि वहां से किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के आक्रोश के डर से सखी बाबा आरोपों को सहज कबूल कर लिया। पुलिसकर्मियों से खुद को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस धर्म संकट में उलझ गई।

4 of 5
यहीं दफनाया था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
सीओ राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने करीब पांच घंटे तक गहनता से जांच की। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन गोवर्धन पहुंचे, उन्होंने भी सखी बाबा से बात कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। नागा साधु पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। कानून हाथ में लेने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें