मथुरा में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव की पुत्रवधु अनन्या यादव उर्फ हिना (28) की मौत के मामले में आरोपी पति माधव को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। मायका पक्ष ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। मृतका के परिजन ने एसएसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर आरोपी सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है।
चार सितंबर को जीआईसी तिराहे के पास देवेंद्र यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर अनन्या का शव पंखे से लटका मिला था। मायके वालों की तरफ से मृतका के भाई नितेश की तहरीर पर कोतवाली में पति माधव, ससुर देवेंद्र यादव और सास मधु यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। मायके वाले अब सास-ससुर को भी जेल भिजवाने पर अड़े हैं।