बीते दिनों जहां एटा जिले में पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था, वहीं आगरा के बाह क्षेत्र में ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो पिल्लों को बचाया। ये पिल्ले 80 फीट गहरे कुएं में गिर गए थे। मामला बाह के मनभावती पुरा गांव का है। यहां सोमवार दोपहर को एक कुएं के चारों ओर एक कुतिया काफी देर से चक्कर लगा रही थी। ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो पता लगा उसके दो पिल्ले 80 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को जानकारी दी। दोनों पिल्लों को बचाने के लिए शाम चार बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही दोनों पिल्ले मादा श्वान से चिपक गए।
प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि मनभावती पुरा में कुएं के पास रखे बाजरे के भूसे में पांच पिल्लों के साथ एक कुतिया रहती है। सोमवार की दोपहर कुतिया कुएं के इर्दगिर्द चक्कर काट रही थी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो कुएं में से दो पिल्लों की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
मादा श्वान के पास बैठे पिल्ले
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। गांव के ही गंभीर सिंह को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा जो दोनों पिल्लों को सुरक्षित बाहर लाए। पिल्लों को बचाने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू चला, तब जाकर सफलता मिली।
4 of 5
बोरवेल के पास बैठी मादा श्वान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ग्राम पंचायत ककरारी के नगला ककरारी गांव में 23 नवंबर को सरकारी सबमर्सिबल पंप के खुले पड़े बोरवेल में किसी ने पांच पिल्लों को डाल दिया। इन पिल्लों को भी रेस्क्यू किया था। हालांकि इनमें से तीन पिल्ले मर गए थे।
एटा के जैथरा क्षेत्र के गांव सिराऊ में रास्ते से गुजरने पर कुत्ता भौंकता था तो चार लोगों ने उसे मार डाला था। आरोपियों ने कुत्ते को पहले बोर में बंद कर लिया। इसके बाद नदी में फेंक दिया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।