श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में स्थापित श्रीकृष्ण का विग्रह
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विराजमान ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज वसंती पोशाक, आभूषण, गुलाल फेंटा को धारण करेंगे। ठाकुर केशवदेव महाराज के दिव्य श्रीविग्रह के दर्शन होंगे। वसंत पंचमी के दिन ठाकुरजी को पीले पुष्प, गुलाल, केसर, चंदन धारण कराया जाएगा। चालीस दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ होली का डांढ़ा गाढ़कर व होली के रसिया गायन से शुरू होगा।