वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, जबकि मथुरा की ओर से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग एवं सौ शैय्या अस्पताल के सामने पार्क कराए जाएंगे। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को टीएफसी, मंडी स्थल, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन एवं दारुक पार्किंग में पार्क कराने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 6 फरवरी की शाम तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी नाकों, तिराहा-चौराहा, पार्किंग एवं बैरियर पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।