वेलेंटाइन वीक में गुलाब देकर इजहार-ए-इश्क के बाद अब रिश्ते में चॉकलेट की मिठास घोली जाएगी। वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। आज युवा एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर रिश्ते में मिठास घोलेंगे। चॉकलेट। वेलेंटाइन वीक को और रोमांटिक बना देता है।
विज्ञापन
2 of 7
चॉकलेट डे
- फोटो : अमर उजाला
फूड शॉप भगत हलवाई के शिशिर भगत ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में सबसे अधिक डिमांड हार्ट शेप वाली चॉकलेट की है। इसके अलावा लव चॉकलेट, टेडी चॉकलेट, मिक्स फ्रूट चॉकलेट, चॉकलेट रोज, चॉकलेट बुके, मिनी चॉकलेट बैग आदि के विकल्प भी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
चॉकलेट डे
- फोटो : अमर उजाला
इस बार होममेड चॉकलेट का बाजार बढ़ा है। शेफ निधी जोशी ने बताया कि चॉकलेट को घर में अलग-अलग शेप में तैयार किया जा रहा है। जिन्हें मांग के अनुसार दुकानों पर भेजते हैं। चॉकलेट ताजमहल, चॉकलेट बुके, चॉकलेट टैडी की सबसे ज्यादा मांग है।
4 of 7
चॉकलेट डे
- फोटो : अमर उजाला
कीमतों पर एक नजर
वेलगियन चॉकलेट - 300 रुपये से 2 हजार तक।
फ्लॉवर, बुके, हार्ट शेप चॉकलेट - 200 से 500 रुपये तक।
चॉकलेट गिफ्ट बास्केट - 200 से 1000 तक।
होममेड चॉकलेट - 50 रुपये से 400 रुपये तक।
शुगर फ्री चॉकलेट - 200 रुपये से शुरू।
विज्ञापन
5 of 7
चॉकलेट डे
- फोटो : अमर उजाला
गुजिया चॉकलेट भी खास
इस बार बाजार में गुजिया चॉकलेट भी है। मिष्ठान भंडार के अनूप ने बताया कि चॉकलेट के साथ काजू, पिस्ता, मावा, मैदा से गुजिया चॉकलेट तैयार की गई है। कीमत 400 से 700 रुपये प्रति किलो तक है। बाजार में छोटी और बड़ी चॉकलेट रखने के लिए डिजाइनर चांदी के कवर आए हैं। इनकी कीमत 3,500 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
6 of 7
chocolate day
अफ्रीका से होती है 70 फीसदी कोको की आपूर्ति
चॉकलेट की मुख्य सामग्री कोको की दुनियाभर में होने वाली आपूर्ति का 70 फीसदी अकेले अफ्रीका करता है। वर्ष 1650 में चॉकलेट इंग्लैंड में पहुंची। एक अंग्रेजी कंपनी ने 1842 में सबसे पहला चॉकलेट बार खोला था। स्पेन के बार्सिलोना में 1780 में चॉकलेट बनाने की पहली मशीन बनाई गई।
हार्ट अटैक से बचाती चॉकलेट
चॉकलेट सिर्फ रिश्तों में मिठास घोलने का काम नहीं करती बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग और आंखों की क्षमता बढ़ती है। गहरे रंग की चॉकलेट खाने से हार्ट अटैक का खतरा 50 प्रतिशत कम हो जाता है। चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव होता है। यहा लोगों को आराम का अहसास कराता है। इसे खुशी का हार्मोन भी कहते हैं। चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है। ब्लडप्रेशर, बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चॉकलेट मददगार है।