सात फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। पहला दिन रोज डे खास है। प्यार के इजहार के लिए जोड़े एक-दूसरे को गुलाब भेंट करते हैं। बिक्री बढ़ती है और कारोबारी व किसान भी मुस्कराते हैं। आगरा में करीब एक हजार बीघा में गुलाब की खेती होती है। वैलेंटाइन वीक में मोहब्बत के गुलाब और महक उठते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
गुलाब खरीदता युवक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक के दौरान अनुमानित 40 लाख रुपये का गुलाब बिक जाता है। इस बार कारोबारियों को 10 लाख रुपये का अधिक कारोबार मिलने की उम्मीद है। फूलों के थोक कारोबारी राकेश कुशवाह ने बताया कि बड़ागांव के अलावा कलाल खेरिया और किरावली में गुलाब की खेती अधिक है। आवक बड़ागांव से अधिक होती है। गर्मियों के दौरान उत्पादन बढ़ जाता है। यहां का गुलाब मुख्य रूप से पूजा पाठ, आयोजन, साज सज्जा, सहालग आदि में प्रयोग होता है।
विज्ञापन
3 of 7
गुलाब खरीदते युवा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बीते पांच सालों से वैलेंटाइन वीक में भी खपत बढ़ी है। शहर से बाहर भी आपूर्ति होती है। सप्ताह में करीब 10 हजार किलो गुलाब की बिक्री हो जाती है। दुकानदार इन्हें स्टिक में लगाकर 100 रुपये तक का बेचते हैं। इस समय थोक कीमत 30 और फुटकर में 60 रुपये किलो चल रही है।
हर रंग के गुलाब का अपना महत्व लाल गुलाब: लाल रंग का गुलाब प्यार और रोमांस के लिए दिया जाता है। गुलाबी गुलाब: गुलाबी रंग का गुलाब उसके लिए है, जिसकी आप तारीफ करना चाहते हों। सफेद गुलाब: इस रंग का गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है। पीला गुलाब: यह दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
गुलाब के फूल
कृत्रिम गुलाब भी बाजार में
वैलेंटाइन को लेकर उत्साह पिछले पांच सालों में अधिक बढ़ा है। उपहारों की खरीदारी होती है। फूल खरीदे जाते हैं। सबसे अधिक गुलाब की बिक्री होती है। विगत समय में कृत्रिम गुलाबों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। ये दिल्ली से मंगवाए जाते हैं। कीमत 50 से 300 रुपये तक होती है।
उपहार 50 लाख रुपये के
आगरा गिफ्ट एसोसिएशन के भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में उपहार देने का चलन है। इसमें मग, टेडी बियर, चॉकलेट, परफ्यूम आदि हैं। लगभग 50 लाख रुपये का कारोबार हो जाता है। अब तो लोग कस्टमाइज्ड गिफ्ट बनवाने लगे हैं।
रोज डे से बिकेंगे फूल
कारोबारी अनुपम अग्रवाल ने कहा कि वैलेंटाइन वीक में फूलों की मांग अधिक होती है। खासकर गुलाब की। बाजार में वैरायटी आनी शुरू हो गई है। रोज डे से बिकने की शुरुआत हो जाएगी।
उपहारों की बिक्री भी
कारोबारी मनोज गुप्ता ने कहा कि साल में कुछ ही मौके हैं, जब उपहारों की बिक्री अधिक होती है। इनमें रक्षाबंधन, दीपावली के अलावा वैलेंटाइन डे भी है। सात दिनों में अच्छा कारोबार मिल जाता है।