फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2021: मोहब्बत की नगरी में रोज डे पर गुलाब देकर भी कही जाएगी दिल की बात

Sun, 07 Feb 2021 08:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Rose Day 2021
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रविवार को रोज डे से होने जा रही है। इस दिन लाल गुलाब देने की परंपरा है। हालांकि ट्रेंड बदला भी है। अब लाल की जगह लोग सुनहरा गुलाब देकर भी दिल की बात दिल तक पहुंचाई जाएगी। सुनहरा गुलाब असली नहीं कृत्रिम होगा। मोहब्बत की नगरी आगरा में रोड डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक प्रत्येक दिन खास होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
कृत्रिम फूलों को लगाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
आगरा गिफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि रोड डे पर पिछले साल तक लाल गुलाब काफी पसंद किया जाता रहा है। इस बार युवाओं में गोल्डन रोज को लेकर क्रेज है। यह धातु की पत्तियों से बने कृत्रिम गुलाब हैं। इनमें कई रंग और वैरायटी हैं। गोल्डन के अलावा लाल, गुलाबी, बैंगनी रंग में भी उपलब्ध हैं। एक फूल की कीमत 120 रुपये है। वैलेंटाइन वीक में कृत्रिम फूलों का शहरभर से 20 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। यह पिछले साल से ढाई लाख रुपये अधिक है।
विज्ञापन

3 of 5
गुलाब खरीदते युवक - फोटो : अमर उजाला
ये गिफ्ट पैक  
- रोज और टेडी
- थ्री टेडी विद रोज
- रोज विद फोटोफ्रेम
- रोज विद टेडी

वेलेंटाइन वीक
सात फरवरी:  रोज डे
आठ फरवरी: प्रपोज डे
नौ फरवरी: चॉकलेट डे
10 फरवरी: टेडी डे
11 फरवरी: प्रॉमिस डे
12 फरवरी: हग डे
13 फरवरी: किस डे
14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे

4 of 5
गुलाब खरीदता युवक - फोटो : अमर उजाला
'50 लाख के फूल की बिक्री का अनुमान'
आगरा फ्लॉवर डेकोरेशन के अध्यक्ष पप्पू कुशवाह ने बताया कि कृत्रिम से ज्यादा असली फूलों की मांग रहती है। शहर से अनुमानित 50 लाख रुपये का कारोबार सीजन में होने की उम्मीद है। लोग अकेले फूल के अलावा बुके भी पसंद करते हैं। 

'दिल्ली से आते हैं कृत्रिम फूल'
कारोबारी संदीप कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर कृत्रिम फूलों की मांग भी रहती है। इनकी आवक दिल्ली से होती है। वहां गिफ्ट आइटम का सबसे बड़ा गढ़ है। वैलेंटाइन डे के अलावा दीपावली में सजावट वाले फूलों की बिक्री शुरू हो जाती है। 

'फूलों की मांग बढ़ जाएगी'
फूल कारोबारी बाबूलाल ने बताया कि वैलेंटाइन डे को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। खासकर युवा वर्ग। शनिवार से ही बिक्री शुरू हो चुकी है। रविवार को यह मांग और अधिक बढ़ जाएगी। पूरे सप्ताह बिक्री चलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृत्रिम गुलाब - फोटो : अमर उजाला
'स्टॉक में इजाफा कर लिया है'
कारोबारी जितेंद्र बालचंदानी ने कहा कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत ही फूलों से होती है। मांग अधिक होने के कारण स्टॉक में इजाफा कर लिया गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी चलती रहती है। 

'गुलाब देकर कहूंगा दिल की बात'
शाहगंज के कौशल कुमार ने कहा कि वैलेंटाइन वीक का काफी दिनों से इंतजार हो रहा था। पहले दिन गुलाब देकर अपनी दिल की बात कहूंगा। एक दिन पहले ही खरीदारी भी कर ली है। ये मेरे लिए खास पल है। 

'भाई और माता-पिता को फूल दूंगी'
तेज नगर निवासी गरिमा ने कहा कि मैं अपने माता-पिता और भाई को फूल देना चाहूंगी। उनकी वजह से मैं अपने सपनों को पूरा कर पा रही हूं। शाम को घर पर छोटी से पार्टी भी आयोजित करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें