फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इन चार शब्दों में बयां की ताज की खूबसूरती...देखें ये शानदार तस्वीरें

Wed, 23 Apr 2025 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ताज की खूबसूरती पर फिदा हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक वे ताजमहल में रहे। इस दौरान उन्होंने पत्नी और बच्चों संग फोटोग्राफी भी कराई। 

 
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपनी पत्नी उषा और तीनों बच्चे विवेक, इवान, मीराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। वेंस अपनी बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमें। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने करीब  डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ मोहब्बत की इमारत का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण...धन्यवाद। 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ सुबह करीब 10.15 बजे ताजमहल पहुंचे। ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। मानो वो ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। इस दौरान वेंस का पूरा परिवार भारतीय रंग में रंगा नजर आया। दोनों बेटे एक जैसे पारम्परिक कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दिए, वहीं बेटी ने लहंगा, चोली पहनी हुई थी। 

ये भी पढ़ें -  JD Vance: ताज की खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति, कहा- अद्भूुत है इमारत, पत्नी और बच्चे भी थे साथ


 
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें -  VIDEO: अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने परिवार संग किया ताज का दीदार, इस अंदाज में कराई फोटोग्राफी


 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अपने राजकीय स्पेशल विमान से सुबह 9.15 बजे आगरा के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम योगी के स्वागत से अमेरिकी उप राष्ट्रपति गदगद नजर आए। वेंस के परिवार की एक झलक देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर हजारों लोग जुटे रहे। हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ एकत्र नहीं होने दी। उप राष्ट्रपति की सुरक्षा में 20 आईपीएस अधिकारी, 3500 पुलिसकर्मी और ब्लैक कमांडो सुरक्षा में तैनात किए गए। वहीं ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। 

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल को लेकर अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने पूछे ये  तीन सवाल, बच्चों ने पूछा- कैसे लाए गए थे इतने भारी पत्थर



 

4 of 6
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम योगी का धन्यवाद कर अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस एयरपोर्ट से सीधे ताजमहल देखने के लिए रवाना हो गए। सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर स्वागत किया।  

 
विज्ञापन

5 of 6
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के आगरा दौरे को लेकर एयरपोर्ट से ताजमहल तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया। सड़क किनारे अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए । अमेरिकी उप राष्ट्रपति के स्वागत में सुंदर रंगोली, सेंड आर्ट और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई। स्वागत में पूरे रूट पर बड़े- बड़े होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किमी. सड़क पर कड़ी सुरक्षा रही। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाले रखा हुआ है जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरा, वहां जीरो ट्रैफिक जोन रहा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें