फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2020 Result: अंकिता ने छोटी बहन के नोट्स से पढ़ाई कर पाई तीसरी रैंक, बताया सफलता का मंत्र

Sat, 25 Sep 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता जैन ने पाई तीसरी रैंक - फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2020 में आगरा की बहू अंकिता जैन ने कमाल किया है। उन्होंने इस परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की है। सात जुलाई को ही उनकी शादी डिफेंस एस्टेट निवासी डॉ. सविता त्यागी व डॉ. राकेश त्यागी के पुत्र अभिनव त्यागी से हुई थी। अभिनव त्यागी आईपीएस हैं। 

अंकिता ने बताया कि उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में तीसरी रैंक पाई है। छोटी बहन वैशाली जैन की ओर से बनाए गए नोट्स से इस बार पढ़ाई की थी। वैशाली ने भी इस परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल की है। 

अंकिता जैन का चयन वर्ष 2018 की यूपीएससी की परीक्षा में इंडियन ऑडिट एंड काउंट्स सर्विसेज के लिए हुआ था। वह वर्तमान में मुंबई में डिप्टी एकाउंट जनरल के पद पर तैनात हैं। जबकि उनके पति अभिनव त्यागी आईपीएस हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के गोंदिया में एएसपी के पद पर तैनात हैं। अंकिता जैन के साथ उनकी बहन वैशाली जैन ने भी सीएसई में 21वीं रैंक प्राप्त की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता जैन - फोटो : अमर उजाला
अंकिता की शिक्षा दिल्ली में हुई है। दिल्ली के शास्त्रीनगर में उनके माता-पिता रहते हैं। पिता कारोबारी व मां गृहणी हैं। उनके पिता मूल रूप से अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं। अंकिता जैन ने दिल्ली के विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजपुर रोड से 10वीं 91.6 फीसदी अंकों के साथ व 12वीं 94 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता जैन - फोटो : अमर उजाला
अंकिता जैन ने अमर उजाला को बताया कि वह वर्ष 2017 से यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हो रही थीं। वर्ष 2018 में उनका चयन इंडियन ऑडिट एंड काउंट्स सर्विसेज में हुआ। वह इसके प्रशिक्षण के साथ ही वर्ष 2020 की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं। प्रशिक्षण भी पूरे मन से कर रही थी, जिसके बदौलत उन्हें प्रशिक्षण में रजत पदक प्राप्त हुआ। छोटी बहन ने इस दौरान बहुत सहयोग दिया। 

4 of 5
अंकिता जैन - फोटो : अमर उजाला
अंकिता जैन ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह परीक्षा में अच्छा करेंगी, पर तीसरी रैंक आने की उम्मीद नहीं थी। परिणाम आने के बाद बहन वैशाली जैन ने उन्हें बताया तो विश्वास नहीं हुआ। लगा कि परिणाम गलत है और बहन को यूपीएससी की वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए कहा। उस पर देखने के बाद ही तसल्ली हुई। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अंकिता का सुझाव है कि वह अपनी कमियों को पहचानें और उनको दूर करें। इससे सफलता की राह आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPSC
अंकिता जैन ने बताया कि वह आईएएस के तौर महिला सशक्तीकरण और बाल विकास के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए काम करना चाहेंगी। वहीं, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जो बच्चे पढ़ नहीं पाते, उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना चाहती हैं। जिससे वह देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें