फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मजदूर की माैत पर बवाल...थाने में आग लगने की धमकी, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम; पुलिस ने फटकारी लाठियां

Mon, 18 Aug 2025 09:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मजदूर की माैत पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की वजह से एंबुलेंस, स्कूली वाहन सहित अन्य वाहन फंस गए।
 
विज्ञापन
1 of 7
मजदूर की माैत पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद में तहसील रोड पर सोमवार सुबह एक मकान में कार्य कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजन ने फिरोजाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में तीन एंबुलेंस सहित बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भगाया। मामले में रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 7
मजदूर की माैत पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कबीरपुरा, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद निवासी श्रीभगवान किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटा नीरज (22) सोमवार को चाचा मोहर सिंह, रिश्तेदार दाताराम सहित अन्य के साथ फतेहाबाद तहसील रोड पर प्रहलाद गुर्जर के मकान में मजदूरी कर रहा था। सुबह 9:30 बजे नीरज छत पर सीमेंट घोलने गया। वह मकान के करीब से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
मजदूर की माैत पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काम से छत पर पहुंचे दाताराम को नीरज पड़ा मिला। वह उसे अन्य की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ले गए, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन का आरोप है कि नीरज को अस्पताल में छोड़कर मकान मालिक भाग गए। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधा घंटे बाद पहुंचे परिजन एंबुलेंस से शव को फतेहाबाद स्थित फिरोजाबाद मार्ग चौराहे पर ले गए। वहां सड़क पर शव रखकर और वाहन खड़े कर जाम लगा दिया।

 

4 of 7
आगरा में मजदूर की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची। परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की वजह से एंबुलेंस, स्कूली वाहन सहित अन्य वाहन फंस गए। मार्ग पर दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। समझाने के दौरान तकरार होने पर पुलिस ने लाठियां चलाकर लोगों को भगाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
सड़क पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार महीने पहले हुई थी शादी
पिता श्रीभगवान ने बताया कि उनके 5 बेटे हैं। नीरज दूसरे नंबर का था। शादी 4 महीने पहले ही फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया निवासी पार्वती के साथ हुई थी। नीरज की माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौत की खबर सुनने के बाद मां सुखिया देवी और पत्नी पार्वती बेसुध हो गईं। उन्हें रिश्तेदारों ने किसी तरह संभाला।

 
विज्ञापन

6 of 7
भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाने में आग लगाने की धमकी, पथराव
घटना की जानकारी पर बाह निवासी रामलाल उर्फ कट्टर निषाद भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने थाने में नारेबाजी की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। मगर लोग थाने में आग लगाने की धमकी देने लगे। इस पर पुलिस ने रामलाल को हिरासत में ले लिया। यह देखकर उनके समर्थक उग्र हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को थाने से बाहर निकाला। मगर समर्थकों ने मृतक के परिजन की गाड़ी को थाने के बाहर रोककर हंगामा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस ने फटकारी लाठियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के थानों की फोर्स और पीएसी बुला ली गई। परिजन को आगे निकाला गया। मगर, समर्थकों ने रास्ते में गाड़ी रोककर पथराव किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर भाग गए। मामले में रामलाल उर्फ कट्टर निषाद को शांति भंग में जेल भेजा गया। डीसीपी पूर्वी जोन  सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि मजदूर की मृत्यु करंट लगने से होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। करंट लगने से मजदूर की मौत पर बवाल में पुलिस ने कार्रवाई की है। बीच रोड पर शव रखकर जाम लगाने वाले रामदास वर्मा, रामलाल उर्फ कट्टर निषाद आदि नामजद सहित  200 पुरुष व 50 महिलाओं  खिलाफ कस्बा इंचार्ज सुमित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें-UP: CEC के आवास पर जबरदस्त हंगामा...कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की में कई चोटिल; तस्वीरें

">http://


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें