आगरा के थाना खंदौली में शहीद दरोगा प्रशांत कुमार यादव को गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी ए सतीश गणेश, डीएम पीएन सिंह, राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश, एसएसपी बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहीद प्रशांत को सलामी दी। इसके बाद अर्थी को कंधा दिया। परिजन पार्थिव शरीर को बुलंदशहर पैतृक गांव लेकर गए हैं। पुलिस भी गांव तक गई। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ ही राज्य मंत्री डा. जीएस धर्मेश और विधायक राम प्रताप चौहान भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि का चेक दिया। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।