फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Accident: ये है UP Police, आगरा-जयपुर हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद इस तरह खाकी बनी मददगार, देखें तस्वीरें

Mon, 30 May 2022 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Accident in Fatehpur Sikri - फोटो : अमर उजाला
आगरा-जयपुर राजमार्ग पर गांव कराही के पास जयपुर से मोतिहारी, बिहार जा रही प्राइवेट बस रविवार की शाम करीब 5:30 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 सवारियां घायल हो गई हैं। खून से लथपथ  घायल तड़प रहे थे, तब यूपी पुलिस द्वारा जिस तरह इनकी मदद की गई, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। हादसे में घायल अंजान लोगों के लिए खाकी ने अपना फर्ज ही नहीं निभाया, बल्कि उन्हें अपनों की तरह सहारा भी दिया। मासूम बच्चे को गोद में उठाए पुलिस कर्मी, तो वहीं बुजुर्ग महिलाओं को हाथों से सहारा दिया। पुलिस ने सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हादसे का बाद चालक, परिचालक फरार हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक पनवार ट्रेवल्स की बस जयपुर सिंधी कैंप से गोरखपुर, पटना होते हुए मोतीहारी जा रही थी। रविवार की शाम बस जैसे ही फतेहपुरसीकरी के कराही गांव के समीप पहुंची। अनियंत्रित होकर पलट गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
घायल मासूम को गोद में संभालता पुलिस का जवान - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद तेज धमाका हुआ। इस पर आसपास के ग्रामीणों को पता चला। सवारियों में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में सुनीता देवी (40) पत्नी सत्य प्रकाश निवासी संतकबीर नगर और रमेश चंद्र निवासी राजस्थान की मौत हो गई। वहीं सुनीता की दो बेटियां, दो साल की रियांशी पुत्री लाल बहादुर निवासी गोपालगंज, बिहार सहित 21 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
बुजुर्ग महिला को दिया सहारा - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे तक बाधित रहा हाईवे

हादसे के कारण करीब दो घंटे तक हाईवे की एक लेन पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

4 of 5
घायलों को खुद ही ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

टायर फटने से हादसा : एसएसपी

घटना की जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। इमरजेंसी में घायलों को भर्ती कराने के लिए बेड की व्यवस्था देखी। डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया गया। एसएसपी ने बताया कि हादसा बस का टायर फटने की वजह से हुआ। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल महिला को स्ट्रैचर पर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण भी बने मददगार

बस के पलटने के बाद ग्रामीण आ गए थे। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। बस के अंदर यात्री फंसे हुए थे। लोग कराह रहे थे। कुछ बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। एक-एक करके यात्रियों को बाहर निकालकर लाए। घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस बुला ली गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें