फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः पंखे में करंट आने से गई सिपाही की जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 19 Aug 2019 04:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
आरक्षी अशोक कुमार के शव को पुलिस लाइन में कंधा देते एसएसपी आकाश कुलहरि व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के अकराबाद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से शनिवार रात मौत हो गई। रविवार को उनका शव पैतृक गांव नया बांस पहुंचा। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पीएसी और अकराबाद थाने के पुलिसकर्मियों ने जवान को सलामी दी। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

2 of 5
हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के अकराबाद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पुत्र दर्शनपाल निवासी गांव नयाबांस की शनिवार रात कमरे में लगे टेबल फैन में आए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार सुबह मृतक हेड कांस्टेबल का शव पैतृक गांव नयाबांस पहुंचा।
 
विज्ञापन

3 of 5
हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अशोक के बड़े भाई प्रदीप कानपुर थाने में तैनात हैं।  शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीएसी जवानों और अकराबाद थाने के पुलिस कर्मियों ने मृतक पुलिसकर्मी को सलामी दी। 

4 of 5
हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का परिवार - फोटो : अमर उजाला
अशोक की बड़ी बेटी शिवांगी (17), मनु (11) और बेटा देवांश आठ साल का है। सिपाही के पिता दर्शनपाल का कहना है कि बेटा बेहद साहसी था। उनका परिवार घटना के बाद टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आठ साल के बेटे देवांश ने पिता को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी अशोक के बड़े भाई प्रदीप कानपुर थाने में तैनात हैं। अशोक की पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें