जन-जन का अभियान बन चुके ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत ताजनगरी ने लगातार नौवें साल सबसे बड़े राष्ट्रगान का इतिहास रचा। जश्न-ए-आजादी पर सुबह ठीक दस बजते ही, जो जहां था, वहीं पर राष्ट्रध्वज के सम्मान में खड़ा हो गया। अमर शहीदों की प्रेरणादायी तस्वीरों और तिरंगे के रंग में रंगे 45 चौराहों पर तो जोश और जज्बे के साथ जन गण मन गाया ही गया, साथ ही गली-मुहल्लों में भी लोग आन-बान-शान से फहराते तिरंगे के सामने 52 सेकेंड तक सावधान की मुद्रा में खड़े रहे।
विज्ञापन
2 of 7
शहीद स्मारक में ध्वजारोहण करतीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य कार्यक्रम शहीद स्मारक पर हुआ। यहां अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की धुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ठीक दस बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आचार्य अरविंद महाराज, मौलाना गौहर अली, फादर पर्सी रेबिद, सशक्त महिला सेना की शबाना खंडेलवाल, शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, भारत विकास परिषद एकलव्य के चंद्रवीर सिंह, पवन चौहान, राजकुमार गुप्ता, सोसायटी फोर डेवलपमेंट के मुजम्मिल हसन, समाजसेवी बंटी ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने कहा कि ‘मां तुझे प्रणाम’ अद्भुत अभियान है। इसने पूरे शहर को एकसूत्र में पिरो दिया है। सभी जगह एक साथ राष्ट्रगान होता है तो बहुत अच्छा लगता है। इस अभियान से जंग-ए-आजादी की दास्तां और अमर शहीदों के बलिदान की कहानी नई पीढ़ी तक पहुंच रही है।
4 of 7
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
एमडी जैन इंटर कॉलेज से मेजर ओमवीर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एनसीसी की पूरी टीम की उपस्थिति रही। संचालन संजय बंसल ने किया। होली पब्लिक स्कूल और सेंट पीटर्स स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कवियत्री डॉ. शशि तिवारी ने काव्यपाठ से जंग-ए-आजादी के इतिहास पर रोशनी डाली। वरिष्ठ कवि डॉ. सर्वज्ञ शेखर ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
5 of 7
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मुस्लिम समाज ने तिरंगे लिए घुड़सवारों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस गुड़ की मंडी, छिलीईंट रोड, घटिया आजम खां होते हुए संजय प्लेस शहीद स्मारक पहुंचा। इस दौरान भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई व उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष इरफान सलीम, हाजी बुंदन मियां, अशफाक इरफानी, आरिफ अली, अयूब खान, महमूद खान शामिल रहे।
विज्ञापन
6 of 7
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में धर्मगुरु व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
मधु नगर चौराहे पर श्री साईं सेवा समिति की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत सुबह 10 बजे ध्वजारोहण शहीद चेतन राणा के पिता आरबी राणा ने किया। चौराहे को भव्य रूप से सजाया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, कैप्टन महेश चाहर, भानु प्रताप, नायक सूबेदार पीएस चाहर, अशोक बंसल, विक्रम सिंह चाहर, ऋषि बिथारिया, दीपक बत्रा, राजेंद्र सिंह, हार्दिक गोयल आदि मौजूद रहे।