फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में महिला लगा रही थी फांसी, आगरा के पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बची जान

Fri, 21 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तैनात पुलिसकर्मी सचिन कौशिक की सूझबूझ से लखनऊ की एक महिला की जान बचा ली गई। महिला ने ट्वीट करके जान देने की बात कही थी। सचिन ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें राजस्थान से ट्वीट किया गया कि प्लीज इस बहन की कोई हेल्प कीजिए, यह कुछ कर नहीं ले। महिला लखनऊ की रहने वाली है। जब सचिन कौशिक ने महिला के ट्वीट को देखा तो उसमें लिखा था कि वह जीवन से तंग आ चुकी है। स्क्रीन शॉट के साथ फोटो में पंखे पर दुपट्टा भी बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। इसे सचिन को भी टैग किया गया था। सचिन ने ट्वीट करने वाले से महिला का पता पूछा। इस पर करीब पांच मिनट में महिला का मोबाइल नंबर ही मिल पाया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 



 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
सचिन कौशिक ने इसकी जानकारी प्रभारी एएसपी मोहम्मद मुश्ताक को दी। एएसपी ने लखनऊ के डीसीपी वेस्ट देवेश पांडेय को जानकारी दी। इस पर लखनऊ पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसी दरम्यान सचिन ने महिला से बात करने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महिला ने पोस्ट की थी यह फोटो - फोटो : अमर उजाला
बातचीत में महिला काफी परेशान लग रही थी। वह बार-बार रो रही थी और जान देने की बात कह रही थी। इस पर सचिन लगातार उसकी काउंसिलिंग करते रहे। काफी कोशिश के बाद महिला ने अपना पता भी बता दिया। 

4 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक - फोटो : Sachin Kaushik/Facebook
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने सचिन से संपर्क किया। इसके बाद थाना गाजीपुर की पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। पुलिस ने महिला की पारिवारिक समस्या का समाधान कराया। इस तरह महिला को जान देने से बचाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक - फोटो : Facebook/Satish Kaushik
सचिन कौशिक प्रभारी एएसपी जीआरपी के पीआरओ हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। सचिन कौशिक फेसबुक पर 'पुलिस छवि सुधार:एक मुहिम' नाम से पेज चलाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें