उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2018 की परीक्षा में टॉप करने वाली अंतिमा सिंह ने अपनी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन बताया। अंतिमा सिंह का कहना है कि पुलिस में सिर्फ कांस्टेबल पद पर जॉब लेना ही उनका मकसद नहीं हैं। उन्हें और मेहनत कर उच्चस्तर मुकाम हासिल करना है।
अंतिमा सिंह ने वर्ष 2019 में ग्रेजुएशन पास करने के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एटा (डायट) में डीएलएड में प्रवेश लिया। इससे पहले 2018 में भी अंतिमा ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन वो दौड़ में पीछे रह गई थी। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में 300 में से 248 अंक हासिल टॉप किया।