फिरोजाबाद के एक थाने में तैनात सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सिपाही चलती बाइक पर एक महिला के साथ रोमांस करता दिखाई दे रहा है। उक्त महिला सिपाही की प्रेमिका बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में सिपाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात ये भी है कि ये वीडियो सिपाही की पत्नी द्वारा वायरल किया जाना बताया जा रहा है।
कुछ भी कहने से बच रहे अधिकारी
यूपी पुलिस के सिपाही का चलती बाइक पर प्रेमिका के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि संबधित थानाध्यक्ष ने कहा है कि तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बताया ये भी गया है कि सिपाही के वैवाहिक जीवन में उथुल-पुथल चल रही है। जिसके वजह से पत्नी ने ही सिपाही पति की ये करतूत वायरल कर दी।