यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में पहले चरण में जिले में 67.25 फीसदी मतदान हुआ था। तब चार चरणों में चुनाव कराया गया था। इस बार एक चरण में पूरे जिले में मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। बूथ पर भीड़ अधिक होने के कारण महिलाएं जमीन पर बैठी नजर आईं। गांव सवाई, कुबेरपुर, गढ़ी रामी, रसूलपुर और चौगान स्थित बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। तेज धूप में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। खासकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।