फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जो नहाया हो वो ही कमरे में आए..', आश्रम कांड के आरोपी बाबा ने होटल के कर्मचारियों को दी थी ये हिदायत

Mon, 29 Sep 2025 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी को आगरा के होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। चैतन्यानंद सरस्वती ने होटल में कमरा लेते ही कर्मचारियों से कहा था कि जो नहाया न हो वो कमरे में प्रवेश न करे। कमरे में चप्पल उतार कर आएं। इस कारण कोई भी उसके कमरे में नहीं गया।
विज्ञापन
1 of 11
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
आगरा में चैतन्यानंद सरस्वती ने होटल में कमरा लेते ही हाउसकीपिंग सर्विस के कर्मचारियों को हिदायत दे दी थी। कहा था कि बिना अनुमति कमरे में मत आना। जो नहाया न हो वो कमरे में प्रवेश न करे। कमरे में चप्पल उतार कर आएं। इस कारण कोई भी उसके कमरे में नहीं गया।

होटल में आने के बाद भी 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती अपने टैक्सी चालक के संपर्क में ही था। ऐसा लग रहा था कि वह उसके साथ रविवार को कहीं और जाने वाला था। उससे ही व्हाट्सएप कॉल पर बात कर रहा था। रात आठ बजे उसे कॉल करके फलाहार मंगाया। 
विज्ञापन

2 of 11
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
रात में आलू के साथ खाईं कुट्टू की पूड़ी
इस पर चालक ने होटल के बगल के रेस्तरां के कर्मचारी देवा को कॉल किया। देवा ने बताया कि चालक ने उससे कहा कि फलाहार चाहिए। पहले उन्होंने मना किया। बाद में भोजन के लिए आलू तैयार करवाए। रात करीब आठ बजे एक कर्मचारी कमरे में दे आया। एक घंटे बाद चालक का फिर से कॉल आया। उसने इस बार व्रत वाली कुट्टू की पूड़ी और कट्टू की सब्जी मांगी। 

 
विज्ञापन

3 of 11
इसी होटल में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधा घंटे बाद कर्मचारी वह भी दे आया। इसके बाद कोई कॉल नहीं आया। आरोपी बाबा के पकड़े जाने के बाद कमरा दिलाने में सहयोग करने वाले कौशल और चालक टीटू ने फोन उठाना बंद कर दिया। देवा ने बताया कि खाने के बिल का भुगतान नहीं किया गया था। 

 

4 of 11
इसी होटल में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कारण वो चालक को कॉल कर रहा था मगर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में पता चला कि स्वामी पार्थ सारथी ने होटल का भी भुगतान नहीं किया। कर्मचारी ने रकम मांगने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि रकम चाहिए तो दिल्ली आकर ले जाना। 
विज्ञापन

5 of 11
इसी कमरे में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाता खुलवाते समय अलग-अलग दस्तावेज जमा कराए थे
जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद सरस्वती प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चार अगस्त को दिल्ली से भाग गया था। आगरा के होटल कर्मचारियों के अनुसार, चैतन्यानंद 27 सितंबर को शाम करीब चार बजे होटल पहुंचा, जहां उसे कमरा नंबर 101 दिया गया। उन्होंने बताया कि वह पूरी रात कमरे में रहा। ये भी पता लगा है कि 'पार्थ सारथी' ने अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। अधिकारी ने कहा कि खाता खुलवाते समय उसने कथित तौर पर अलग-अलग विवरण वाले दस्तावेज जमा किए थे।
विज्ञापन

6 of 11
सीसीटीवी में कैद गिरफ्तार बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मधुमेह की बीमारी से है पीड़ित
आरोपी के वकील ने अपने मुवक्किल के हवाले से कहा कि आपने मेरे फोन, आईपैड और मेरा सामान ले लिया है। मैं मधुमेह से पीड़ित हूं और मुझे बैचेनी की समस्या है। मेरे भिक्षु वाले वस्त्र छीन लिए गए हैं। उन्होंने दलील दी कि मुझे (चैतन्यानंद को) परेशान करने के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है। यदि आपको लगता है कि (महिलाओं के लिए) खतरा है, तो मुझे न्यायिक हिरासत में लेकर उसका उपाय किया जा सकता है। शिकायतकर्ता की और से पेश वकील ने कहा कि पुलिस हिरासत की आवश्यकता है, क्योंकि आरोपी का पीड़िताओं के बयान और डिजिटल एवं अन्य साक्ष्यों के साथ सामना कराना होगा।

 
विज्ञापन

7 of 11
इसी कमरे में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पासवर्ड नहीं बताए
पीड़ितों के वकील ने अदालत में कहा कि एक गवाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर उसने शिकायत करने की हिम्मत की, तो उसे उठा लिया जाएगा। जांच जो अभी प्रारंभिक चरण में है, उसमें छेड़छाड़ का खतरा है। धोखाधड़ी के अपराध के लिए एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है। वकील ने कहा है कि यह पहली बार है, जब वह दो महीने में जांच में शामिल हुआ है। आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उसने अपने आईपैड और आईक्लाउड के पासवर्ड नहीं बताए हैं। सिर्फ जब्ती काफी नहीं है।

 

8 of 11
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी बाबा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
28 किताबें और 143 पेपर लिखे
आरोपी चैतन्यानंद की उम्र 62 वर्ष है। 42 वर्ष की उम्र पर उसपर पहला मामला दर्ज हुआ था। स्वामी ने एमबीए व पीएचडी शिकागो यूनिवर्सिटी से करने का दावा किया है। दावा किया है कि वह 28 किताबें और 143 रिसर्च पेपर लिख चुका है। फिलॉसफर, राइटर व प्रोफेसर को अपना प्रोफेशन बताया है।

 

9 of 11
बाबा चैतन्यानंद के फर्जीवाड़े का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
स्वामी के बारे में प्रमुख बातें
स्वामी ने किताब फॉरगेट क्लासरूम लर्निंग में एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की प्रस्तावना है। पुस्तक के पहले पेज पर जॉब्स के हवाले से कहा गया है कि चैतन्यानंद की किताब मैनेजमेंट की दुनिया के लिए मार्गदर्शक है।
 

10 of 11
आरोपी चिन्यमानंद - फोटो : एएनआई
आरोपी की एक पुस्तक में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने चुनाव अभियान के दौरान उनकी किताब ट्रांसफॉर्मिंग पर्सनैलिटी का कई बार जिक्र किया गया है। चे पुस्तक वर्ष 2007 में यूरोपिय और उत्तरी अमेरिका बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक थी।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी चैतन्यानंद और जब्त कार - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली स्थित एक आश्रम में 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी नाटकीय अंदाज में आगरा के ताजगंज के होटल द फर्स्ट में पहुंचा था। 11 घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और बाबा के ठहरने के बारे पूछा। इसके बाद सीधे कमरा नंबर 101 में पहुंची और 15 मिनट पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें