फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम कांड: मथुरा नंबर की टैक्सी से आया चैतन्यानंद, आगरा में क्यों ठहरा? होटल पहुंचने से गिरफ्तारी का घटनाक्रम

Mon, 29 Sep 2025 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी ने नाटकीय अंदाज में होटल में कमरा लिया था। 11 घंटे बाद पुलिस पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। मथुरा के नंबर की टैक्सी से चैतन्यानंद आगरा आया था। 
विज्ञापन
1 of 10
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली स्थित एक आश्रम में 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी नाटकीय अंदाज में आगरा के ताजगंज के होटल द फर्स्ट में पहुंचा था। 11 घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और बाबा के ठहरने के बारे पूछा। इसके बाद सीधे कमरा नंबर 101 में पहुंची और 15 मिनट पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

ताज व्यू तिराहे के पास पुरानी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर दो मंजिला होटल द फर्स्ट है। होटल के मालिक एक भाजपा नेता बताए जा रहे हैं। होटल के कर्मचारी भरत ने बताया कि कमरा नंबर 101 शनिवार दोपहर 12 बजे ही खाली हुआ था। शाम को चार बजे स्वामी पार्थ सारथी आए। 
विज्ञापन

2 of 10
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी बाबा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के सिलसिले में आगरा आए हैं। एक दिन के लिए ही कमरा चाहिए। इस पर उन्हें कमरा नंबर 101 दिखाया। उन्हें पसंद आ गया। महिला कर्मचारी ने रजिस्टर में एंट्री दर्ज कराई। उन्होंने अपना नाम स्वामी पार्थ सारथी लिखा मगर मोबाइल नंबर नहीं दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
इसी होटल में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब आठ बजे पास के रेस्तरां से खाना मंगवाया
आईडी के रूप में आधार कार्ड जमा कराया। उन्हें कमरा दे दिया गया। इसके बाद उन्होंने किसी से संपर्क नहीं किया। रात करीब आठ बजे पास के रेस्तरां से खाना मंगवाया था। इस दौरान भी वो बाहर की तरफ नहीं आए। रविवार तड़के करीब तीन बजे नीली-लाल रंग की बत्ती लगी दिल्ली नंबर की गाड़ी से दो लोग आए।

4 of 10
इसी कमरे में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरा नंबर 101 में ठहरा बाबा
उन्होंने होटल में आते ही खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कहा कि एक बाबा होटल के कमरा नंबर 101 में ठहरे हैं। उनकी रजिस्टर में एंट्री दिखाओ। इस पर कर्मचारी भरत ने रजिस्टर दे दिया। रजिस्टर देखने के बाद दोनों पहली मंजिल पर कमरे में गए। 

 
विज्ञापन

5 of 10
इसी कमरे में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 मिनट तक बाब से पूछताछ
कर्मचारी से ही दरवाजा खुलवाया। बाबा के दरवाजा खोलते ही अंदर चले गए। तकरीबन 15 मिनट तक उनसे पूछताछ करते रहे। बाहर कर्मचारी खड़े रहे। बाद में एक ट्रॉली बैग और हैंड बैग के साथ स्वामी पार्थ सारथी को बाहर लेकर आए। बाहर ही कार खड़ी थी जिसमें अन्य कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

6 of 10
इसी होटल में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों उसे बैठाने के बाद अपने साथ ले गए। चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद होटल के बाहर आसपास के लोग जुट गए। एक रेस्तरां के कर्मचारी देवा ने बताया कि आरोपी स्वामी को मथुरा नंबर की एक टैक्सी का चालक टीटू अपने साथ लेकर आया था। 
विज्ञापन

7 of 10
सीसीटीवी में कैद गिरफ्तार बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे होटल में बाबा को पसंद नहीं आया था कमरा
वह पहले नजदीक के होटल में लेकर गया मगर पार्थ सारथी को कमरा पसंद नहीं आया। इस पर वो दूसरे होटल में कमरा देखने जाने लगे। तभी एक अन्य रेस्तरां के बाहर खड़े कर्मचारी कौशल और लपके मिल गए। वह उसे द फर्स्ट होटल में लेकर गया। वहां उसे कमरा पसंद आ गया। इसके बाद चालक उन लोगों के संपर्क में रहा। वह व्हाट्सएप कॉल पर बात करता रहा।

8 of 10
बाबा चैतन्यानंद के फर्जीवाड़े का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कई जगह ठहरने की चर्चा
आरोपी बाबा की लोकेशन बुधवार को आगरा में मिली थी। इस पर दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई थी मगर आगरा पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया था। उसकी रविवार तड़के गिरफ्तारी के बाद चर्चा रही कि उसकी लोकेशन ताजगंज क्षेत्र से पहले दयालबाग और प्रतापपुरा की भी आई थी मगर उसे पुलिस वहां पर नहीं पकड़ सकी। ताजगंज के होटल में आते ही सर्विलांस की मदद से जानकारी मिल गई।

 

9 of 10
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
सवाल आखिर आगरा में क्यों लिया कमरा
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी की तलाश में लगी थी। आगरा में लोकेशन मिलने के बाद भी वो शनिवार को ताजगंज के होटल में आया। बड़े आराम से स्थानीय लोगों की मदद से कमरा भी ले लिया। अब सवाल उठ रहा है कि जब उसे पता चल गया था कि आगरा में लोकेशन के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है तो फिर वो आगरा में क्यों ठहरने आया।
विज्ञापन

10 of 10
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
वह मथुरा, फिरोजाबाद सहित आसपास के अन्य जिलों में भी जा सकता था। होटल के सीसीटीवी फुटेज में वो बड़े ही आराम से पुलिस के साथ जाता नजर आ रहा है। एक ही गाड़ी में दो पुलिसकर्मी थे। इनमें एक दरोगा तो दूसरा सिपाही बताया जा रहा है। यहां पर उसकी कौन मदद कर रहा था? इस बारे में दिल्ली पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें