फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे इंसानी अंग, शवों को देख दहल गए दिल

Sun, 22 Sep 2019 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 6
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
सुबह का वक्त गलियां सुनसान थीं। हर कोई अपने-अपने कामों में व्यस्त था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसमान गूंज उठा, जमीन हिल गई और लोग कांप गए। धमाकों की आवाजें सुनकर हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। जब तक लोग पहुंचते तब तक तीन मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। शनिवार को एटा के कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद ऐसा ही खौफनाक मंजर था।
विज्ञापन

2 of 6
जेसीबी से हटाया गया मकान का मलबा - फोटो : अमर उजाला
थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम से पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जो मार्च में खत्म हो गया था। मकान में पटाखे रखे हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज धमाके के साथ तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी आसपास के बने मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ इंसानी अंग दूर-दूर तक जा गिरे। एक मासूम बच्ची का शव तो 200 मीटर दूर एक मकान की छत पर पड़ा मिला। धूल और धुएं के आगोश में पूरा आसमान आ गया। लोगों के चीथड़े उड़ गए। शवों को अंग-भंग और जली अवस्था में देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। एक शव की पहचान शाम तक नहीं हो सकी। 

4 of 6
घायल महिला को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह घायलों की हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर किया गया। पूजा, माधुरी, सोनी, रिजवान, मीरा और रजनी गंभीर रूप से जल गईं। इनमें सबसे ज्यादा खराब हालात रजनी और मीरा की है। दोनों बुरी तरह जल गईं हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पटाखा फैक्टरी विस्फोट की पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
घायलों में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो धमाके के समय घर में मौजूद थे। मृतकों में खुशी का शरीर अंग-भंग हो गया। मुन्नी देवी का एक हाथ कट गया। हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत जलने से हुई है। बुरी तरह शरीर जलने से परिजन पहचान तक नहीं पा रहे थे। परिजनों को बुलाकर कई बार शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
एक साथ छह शवों को देखकर लोगों के दिल दहल उठे। काफी प्रयासों के बाद पांच शवों की पहचान हो सकी है। इनमें मुन्नी देवी (50) पत्नी लालाराम, अंजली (11) पुत्री छोटे लाल, शीतल (18) पुत्री चंद्रपाल, खुशी (5) हनीस, रजनी (10) पुत्री अशोक उर्फ टाइगर हैं। एक मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें