फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंसर से जूझ रहे थे गंगा सिंह, एक साल से थे बिस्तर पर; दवा कारोबारी के मां-बाप और पत्नी-बेटी का कत्ल

Tue, 20 Jan 2026 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा के नगला प्रेमी के रहने वाले गंगा सिंह शाक्य कैंसर से जूझ रहे थे। एक साल से बिस्तर पर ही समय काट रहे थे। वो कासगंज के रहने वाले थे, करीब 15 साल पहले एटा आकर बस गए थे। चिकित्सा व्यवसाय करते थे।
विज्ञापन
1 of 13
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एटा के नगला प्रेमी के रहने वाले गंगा सिंह शाक्य करीब चार साल से कैंसर से जूझ रहे थे। एक साल से दैनिक कार्य करने में भी असमर्थ थे और बिस्तर पर ही समय काट रहे थे। कासगंज से यहां आकर करीब 15 साल पहले बसे थे और चिकित्सा व्यवसाय करते थे।

अलीगंज रोड पर मंडी समिति के पास रहने वाले दामाद बालिस्टर सिंह ने बताया कि गंगा सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री ही हैं। मूल रूप से वह कासगंज जनपद के नगरिया में रहते थे। लगभग 15 साल पहले यहां आकर कुछ समय गांव लोहाखार में रहे। 

इसके बाद नगला प्रेमी में मकान बनवाकर स्थायी रूप से यहीं रह रहे थे। शिकोहाबाद रोड पर एक दुकान में चिकित्सा कार्य करते थे। करीब चार साल पहले कैंसर से पीड़ित होने के बाद क्लीनिक बंद कर दिया। अब वहां साले कमल सिंह का मेडिकल स्टोर संचालित है।
विज्ञापन

2 of 13
मृतक गंगा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारपाई पर ही लेटे रहते थे गंगा सिंह
बालिस्टर सिंह ने बताया कि कैंसर पीड़ित ससुर का इलाज दिल्ली के एम्स से चल रहा था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और स्थिति लगातार खराब ही होती गई। एक साल से वह दैनिक कामकाज करने में भी असमर्थ थे और चारपाई पर ही लेटे रहते थे।
विज्ञापन

3 of 13
मृतका श्यामा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई
घर में किसी तरह की कोई समस्या, मनमुटाव नहीं था। बाहर के भी किसी व्यक्ति से किसी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई थी। अचानक से यह सब कैसे हो गया? यह समझना असंभव है।

4 of 13
मृतका रत्ना देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'नाना अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थे'
बालिस्टर के पुत्र और गंगा सिंह के धेवते अंशुल ने बताया कि करीब 3 बजे फोन पर जानकारी मिली कि यह घटना हो गई। इसके बाद सीधे यहां दौड़ लिए। नाना अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थे, चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। उनकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है? घर-परिवार में बातचीत के दौरान कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि किसी से लड़ाई-झगड़ा य कहासुनी हुई हो।

 
विज्ञापन

5 of 13
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाती निजी एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाए गए शव
गांव नगला प्रेमी में चार लोगों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई। पुलिस पहुंची तो गली में लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। भीड़ को हटाते हुए जांच-पड़ताल के बाद शाम के समय शवों को निजी एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एएसपी श्वेताभ पांडेय मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली फॉरेंसिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
 
विज्ञापन

6 of 13
घटना के बाद घर में भावुक हालत में मृत गंगा सिंह के दामाद बालिस्टर सिंह (बीच में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान रास्ते में भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से छोटी निजी एंबुलेंस बुलाई गईं। इसके बाद दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव उनमें रखकर पुलिस टीम के साथ पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए। एक एंबुलेंस में गंगा सिंह शाक्य और दूसरी में मां-बेटी के शव को रखकर भेजा गया। इसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन

7 of 13
रास्ते में सूंघकर हत्यारो का पता लगाने का प्रयास करता खोजी कुत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा में घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
एटा के गांव नगला प्रेमी में रविवार दोपहर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में वृद्ध दंपती गंगा सिंह शाक्य (70) व श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना देवी (48) और पौत्री ज्योति (22) शामिल हैं। हत्या के समय यही चारों लोग घर में मौजूद थे। हत्यारे ने घर में घुसने के बाद ईंट से सभी के सिर-चेहरे पर वार कर वारदात को अंजाम दिया। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।

8 of 13
घर के बाहर बदहवाश हालत में बैठा देवांश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवांश के स्कूल से लौटने पर हुआ हत्याकांड का खुलासा
कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित गांव नगला प्रेमी में हुए इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब गंगा सिंह शाक्य का 12 वर्षीय नाती देवांश स्कूल से घर लौटा। उसी ने सबसे पहले मृत परिजन को देखा। घर में भूमि तल पर गंगा सिंह और पहली मंजिल पर श्यामा देवी, मां रत्ना देवी और ज्योति को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई।

9 of 13
कहां गए नाना - नानी : घर के बाहर रोती मृतक गंगा सिंह की धेवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार लोगों की हत्या की खबर से सनसनी
वह भागकर घर के बाहर आया और लोगों को जानकारी दी। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना गंगा सिंह की पौत्री नातिन लक्ष्मी को दी गई जो सुनहरी नगर गेट के सामने पिता कमल सिंह के मेडिकल स्टोर पर बैठी थी।

10 of 13
मृतका ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय भी मौके पर पहुंचे। मौके पर गंगा सिंह, रत्ना देवी और ज्योति मृत हालत में मिले जबकि श्यामा देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

11 of 13
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के दौरान घर के किसी भी सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। अपराधी का मकसद किसी तरह की चोरी या लूट करना नहीं था, हत्या करने के इरादे से ही वह आया था। वारदात के समय आसपास रहने वाले लोगों को भी भनक नहीं लगी। 

 

12 of 13
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस जांच में भी जो तथ्य सामने आए हैं उसमें भी इस तरह के सबूत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह खुलासे के काफी करीब तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी में घर में सिर्फ दवा कारोबारी ही प्रवेश करता दिख रहा है। इसके अलावा कोई और नहीं आया।
विज्ञापन

13 of 13
घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार लोगों की हत्या के मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच काफी सही तरीके से आगे बढ़ रही है। घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।- अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीजी, आगरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें