फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रहमान का पाकिस्तानी कनेक्शन... धर्मांतरण गिरोह का बड़ा सदस्य निकला कुरैशी; यूट्यूब पर अपलोड करता था वीडियो

Wed, 23 Jul 2025 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सराय ख्वाजा के रहने वाला रहमान कुरैशी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रहमान का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। रहमान अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो अपलोड करता था। इसके माध्यम से वह पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
1 of 8
अब्दुल रहमान को कोर्ट में किया पेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के सराय ख्वाजा का रहने वाला रहमान कुरैशी धर्मांतरण गिरोह का बड़ा सदस्य निकला है। पूछताछ में उसके कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो अपलोड करता था। इसके माध्यम से वह पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर से भी जुड़ा है। इस मामले में एनआईए और आईबी भी पूछताछ कर रही है। यह देखा जा रहा है कि वह रेकी तो नहीं कर रहा था।

पुलिस ने सगी बहनों के अपहरण के मामले में रहमान कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है। मूलरूप से किरावली का रहने वाला है। जूते के स्टीकर लगाने का काम करता था। इसके लिए लैपटॉप भी चलाता था। वह खुद का यूट्यूब चैनल चला रहा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रहमान कुरैशी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर 1.56 लाख से अधिक उसके सब्सक्राइबर्स हैं। पुलिस ने उसका लैपटॉप भी खंगाला। जांच में सामने आया कि वह सगी बहनों से ऑनलाइन जुड़ा हुआ था। वह डार्क वेब का प्रयोग करता था। उसके कनेक्शन पाकिस्तान से निकले हैं। वह कंप्यूटर की कई प्रोग्रामिंग भाषाएं जानता है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
अब्दुल रहमान को कोर्ट में किया पेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साॅफ्टवेयर बना सकता है। एक इंस्टीट्यूट से फर्जी प्रमाणपत्र भी बनवाया था। उस संस्थान के खिलाफ भी मुकदमा लिखा जाएगा। लैपटॉप की जांच में विदेशी करंसी में भुगतान के अलावा क्रिप्टो में भी भुगतान के सुराग मिले हैं।

4 of 8
अब्दुल रहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान में वह किस-किससे जुड़ा हुआ यह पता किया जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों से संपर्क में क्यों था? वह किसी तरह से पैसा तो नहीं ले रहा था? उसका मकसद क्या था? उसके बैंक खातों को चेक किया जा रहा है। एक साल की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
धर्मांतरण गिरोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। फोरेंसिक लैब की मदद से लैपटॉप और मोबाइल का डाटा रिकवर कराया जाएगा। रहमान के बारे में यह भी पता किया जा रहा है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में है। धर्मांतरण गिरोह में उसकी क्या भूमिका है। यह सब जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 आरोपियों से पूछताछ के लिए लगीं 10 टीमें
पुलिस ने दस आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ के लिए भी 10 टीमें लगाई गई हैं। हर व्यक्ति से पूछताछ में जो पता चल रहा है, उसके अलग से नोट किया जा रहा है। जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने सवालों की लिस्ट बनाई है। इसके आधार पर ही पूछताछ हो रही है। हर दो टीम के साथ एक एसीपी को लगाया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस प्रत्येक आरोपी की काल डिटेल निकाल रही है। व्हाट्सएप का डाटा चेक किया जा रहा है। अब्दुल रहमान व्हाट्सएप पर किससे बात करता था? किसके मैसेज आते थे? इसके लिए उसके मोबाइल की जांच में टीम लगी हैं। इसके अलावा आयशा, रहमान कुरैशी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापता युवतियों का डाटा खंगाल रहे
पुलिस ने आगरा में पिछले एक साल में लापता हुईं युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि काैन सी युवती कब से लापता है? अगर, किसी के जम्मू कश्मीर और कोलकाता की लोकेशन मिल रही है तो उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टीमों को लगाया जा रहा है। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर जुनैद से प्यार... शादी से 12 दिन पहले घर से भागी, निकाह और फिर तलाक; रहमान के घर बंधक मिली युवती






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें